दोपहर में कांग्रेस से भाजपा में आए लोधी, शाम को शिवराज ने बनाया निगम अध्यक्ष

उमा भारती के समर्थक माने जाने वाले द्युम्न सिंह लोधी को निगम अध्यक्ष बनाकर शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी को कम करने की कोशिश की है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:57 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:57 AM (IST)
दोपहर में कांग्रेस से भाजपा में आए लोधी, शाम को शिवराज ने बनाया निगम अध्यक्ष
दोपहर में कांग्रेस से भाजपा में आए लोधी, शाम को शिवराज ने बनाया निगम अध्यक्ष

भोपाल, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के प्रयास से भाजपा में शामिल हुए कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी का सम्मान बढ़ाया गया है। लोधी को उमा भारती का पुराना समर्थक माना जाता है। उन्हें भाजपा में शामिल होने के चंद घंटे बाद ही नियुक्ति देकर शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती की चली आ रही नाराजगी को कम करने की कोशिश की है।

लोधी के इस्तीफे से छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा सीट भी रिक्त हो गई है। वह आने वाले दिनों में उपचुनाव में इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे और उनकी वजह से राज्य की 25 विधाानसभा सीटों उपचुनाव के समीकरण भी बनेंगे क्योंकि लोधी वोटों की इनमें महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

उमा ने उठाए थे सवाल                                                                                                                    

उमा भारती ने शिवराज मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कैबिनेट में जातीय संतुलन पर सवाल उठाया था। माना जा रहा है कि लोधी को भाजपा में लाकर कांग्रेस को झटका देने के साथ ही शिवराज ने उमा की नाराजगी भी दूर करने की कोशिश की है। जायसवाल से साधो वैश्य वोट इसी तरह प्रदीप जायसवाल को राज्य खनिज निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शिवराज ने वैश्य वोटों को साधने के साथ ही कमल नाथ को झटका दिया है। प्रदीप को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का करीबी माना जाता है।

chat bot
आपका साथी