कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज- कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंका, छाती पीटी, मिला न घण्टा भाव...!!!

कवि कुमार विश्वास ने होली के मौके पर तमाम राजनैतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लोगों को खूब गुदगुदाया।

By TaniskEdited By: Publish:Thu, 21 Mar 2019 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 21 Mar 2019 06:20 PM (IST)
कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज- कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंका, छाती पीटी, मिला न घण्टा भाव...!!!
कुमार विश्वास का केजरीवाल पर तंज- कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंका, छाती पीटी, मिला न घण्टा भाव...!!!

नई दिल्ली, जेएनएन। कवि कुमार विश्वास ने होली के मौके पर तमाम राजनैतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लोगों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर सपा-बसपा गठबंधन और अखिलेश से चाचा शिवपाल की नाराजगी पर तंज कसा।  

"कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छाँव

माथा ठोंगा, छाती पीटी, मिला न घण्टा भाव...!!!"

जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/HAWlngSe63

— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019

उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, 'कांग्रेस के दरवाज़े पर सर जी मांगें छांव, माथा ठोंका, छाती पीटी, मिला न घण्टा भाव...!!!" जोगीरा सारारारारा।'

"मोटा भाई ने कर डाला है इतना मजबूर

बुआ-बबुआ पास हो गए, चाचा हो गए दूर...!!!"

जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/0TfYqdTTpe— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019

उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन और अखिलेश से चाचा शिवपाल की नाराजगी पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बहाने तंज कसा, 'मोटा भाई ने कर डाला है इतना मजबूर, बुआ-बबुआ पास हो गए, चाचा हो गए दूर...!!!" जोगीरा सारारारारा।'

"गठबंधन की लाल दुल्हनियां थर-थर काँपे हाए

इक बारात में चालीस दूल्हे कैसे जान बचाए...!!!"

जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/5MmtTE9sdn— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019

कुमार विश्वास ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए लिखा, 'गठबंधन की लाल दुल्हनियां थर-थर कांपे हाए इक बारात में चालीस दूल्हे कैसे जान बचाए...!!! जोगीरा सारारारारा।'

"पीएम बोले बूथ मगर नेता जी समझे बूट

भरी सभा में सांसद जी ने दिया विधायक कूट...!!!"

जोगीरा सारारारारा#Jogira2019 pic.twitter.com/PAH4vxbEur— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019

कुमार विश्वास ने इस दौरान भाजपा पर चुटकी लेते हुए लिखा,  'पीएम बोले बूथ मगर नेता जी समझे बूट भरी सभा में सांसद जी ने दिया विधायक कूट...!!! जोगीरा सारारारारा।'

"हिन्दुस्तानी सेना को जब आ जाता है तैश

उड़े हवा में हाफ़िज़ वाफिज़, पानी मांगे जैश...!!!"

जोगीरा सारारारारा #Jogira2019 pic.twitter.com/wenJgCcPW2— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) March 21, 2019

उन्होंने सेना की तारिफ करते हुए लिखा, 'हिन्दुस्तानी सेना को जब आ जाता है तैश उड़े हवा में हाफ़िज़ वाफिज़, पानी मांगे जैश...!!! जोगीरा सारारारारा।' 

chat bot
आपका साथी