कोलकाता हाई कोर्ट ने दी भाजपा नेता मुकुल रॉय को राहत, 8 नवंबर तक गिरफ्तारी पर रोक

हाई कोर्ट अब 5 नवंबर को मुकुल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 10:12 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 10:12 PM (IST)
कोलकाता हाई कोर्ट ने दी भाजपा नेता मुकुल रॉय को राहत, 8 नवंबर तक गिरफ्तारी पर रोक
कोलकाता हाई कोर्ट ने दी भाजपा नेता मुकुल रॉय को राहत, 8 नवंबर तक गिरफ्तारी पर रोक

कोलकाता, प्रेट्र। कोलकाता हाई कोर्ट ने भाजपा नेता मुकुल रॉय को राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी पर 8 नवबंर तक रोक लगा दी है। हाई कोर्ट अब 5 नवंबर को मुकुल की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा। मामले में कोर्ट ने मुकुल रॉय को पहली बार गिरफ्तारी से राहत 29 अगस्त को दी थी। इसके बाद समय-समय पर कोर्ट यह अवधि बढ़ाता रहा है। बता दें, मुकुल पर रेल बोर्ड का सदस्य बनाने के नाम पैसे लेने का आरोप है।

chat bot
आपका साथी