किरीट सोमैया का ठाकरे सरकार पर आरोप, कोल्हापुर जाने से रोका गया, किया गया नजरबंद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें मुंबई में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि उन्हें मुंबई से बाहर जाने से रोकने का आदेश किसने दिया।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:52 PM (IST)
किरीट सोमैया का ठाकरे सरकार पर आरोप, कोल्हापुर जाने से रोका गया, किया गया नजरबंद
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया।

मुंबई, एजेंसियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया ने रविवार को आरोप लगाया कि उन्हें मुंबई में उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और पूछा कि उन्हें मुंबई से बाहर जाने से रोकने का आदेश किसने दिया। सोमैया ने आज कोल्हापुर जाते समय पूछा, 'ठाकरे सरकार ने कहा कि आप मुंबई से बाहर नहीं जा सकते। यह आदेश किसने दिया?'

कोल्हापुर जिला प्रशासन ने भाजपा नेता के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सोमैया का सोमवार को कोल्हापुर का दौरा करने का कार्यक्रम है। वह महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुश्रीफ के स्वामित्व वाली संपत्तियों का दौरा करेंगे। उनका दावा है कि यहां भ्रष्टाचार हुआ है। इससे पहले दिन में, सोमैया ने ट्वीट किया: 'ठाकरे सरकार दादागिरी।  कोल्हापुर जिले में नो एंट्री का नोटिस, लेकिन मुझे अपने घर से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। गणेश विसर्जन के लिए जाने की इजाजत नहीं है। मुलुंड पुलिस मुझे गिरफ्तार करना चाहती है, लेकिन कोई वारंट नहीं , नो आर्डर... यह पूरी तरह से अवैध है।' इससे पहले सोमैया ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्रr छगन भुजबल और अनिल परब पर मनी लांड्रिंग के आरोप लगाए थे।

सोमैया ने 19 सितंबर को कोल्हापुर के कलेक्टर राहुल रेखावर द्वारा जारी एक आदेश प्रदर्शित किया, जिसमें कहा गया था कि उनके जीवन के लिए खतरा और उनकी यात्रा के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति की संभावना को देखते हुए आइपीसी की धारा 144 के तहत उन्हें जिले में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।  आदेश में यह भी कहा गया है कि पुलिस गणपति विसर्जन में व्यस्त रहेगी और सोमैया को सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं होगा।

मुंबई के नवघर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील कांबले ने भी सोमैया को नोटिस जारी कर कोल्हापुर प्रशासन के आदेश का पालन करने को कहा। सोमैया का मुलुंड आवास नवघर थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। इस बीच, महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने इस कदम को 'तानाशाहीट बताते हुए कहा कि ठाकरे सरकार सोमैया की आवाज को दबाने में सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और सोमैया भ्रष्टाचार के इन मामलों को तार्किक अंत तक ले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी