कर्नाटक विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, गेट के बाहर ही विधायकों से कर पाएंगे मुलाकात

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर ने विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। विधामसभा के गेट के बाहर ही उनके लिए व्यवस्था की जाएगी।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 03:33 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 03:33 PM (IST)
कर्नाटक विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, गेट के बाहर ही विधायकों से कर पाएंगे मुलाकात
कर्नाटक विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, गेट के बाहर ही विधायकों से कर पाएंगे मुलाकात

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने विधानसभा में पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की अधिसूचना जारी की है। स्पीकर के कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया किसी भी समय विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सकते।

जारी अधिसूचना में कही ये बात

18 फरवरी को जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है,  कि विधायक विधानसभा सत्र के दौरान अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सदन में आते हैं। यह उनका निजी समय होता है जब वे वहां रहते हैं। जब पत्रकार उनसे मिलने के लिए विधान सभा भवन आते हैं, तो यह उनकी प्राइवेसी पर आक्रमण है।

अधिसूचना में कहा गया है कि पत्रकारों को गेट के बाहर विधायकों से बात करने की व्यवस्था की जाएगी। गेट के अंदर किसी भी पत्रकार या कैमरा वाले को अनुमति नहीं दी जाएगी।

पहले भी लगा था मीडिया पर प्रतिबंध

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कर्नाटक विधानसभा में पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाया गया हो। इससे पहले भी 2019 में विधानसभा अध्यक्ष ने निजी चैनलों पर सदन की कार्यवाही के लाइव प्रसारण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।

नागरिकता कानून के समर्थन में प्रस्ताव पेश कर सकती है सरकार

जानकारी के लिए बता दें कि 17 फरवरी से कर्नाटक विधानसभा का सत्र शुरू हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य की भाजपा सरकार नागरिकता संसोधन कानून के समर्थन में प्रस्ताव पेश कर सकती है।दरअसल, दो और तीन मार्च को संविधान पर विशेष चर्चा होने वाली है। इस चर्चा के अंत में इस प्रस्ताव के पेश होने की उम्मीदें है। गौरतलब है कि विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े केगेरी ने संविधान को अंगीकार किए जाने के 70 साल होने चलते एक विशेष चर्चा कराने का फैसला किया है। 

ये भी पढ़ें: Coronavirus: वुहान से भारतीयों को वापस लाने वाले विमान को नहीं मिली अनुमति, चीन बोला- ऐसी कोई बात नहीं

chat bot
आपका साथी