कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, किन्नर से की कांग्रेस विधायकों की तुलना

उन्होंने कहा कि कभी भी किसी समुदाय को खुश करने का काम नहीं किया लेकिन फिर भी वे चुनाव में जीतने में कामयाब रहे।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 08:03 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 08:03 PM (IST)
कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, किन्नर से की कांग्रेस विधायकों की तुलना
कर्नाटक के मंत्री का विवादित बयान, किन्नर से की कांग्रेस विधायकों की तुलना

बेंगलुरु, एएनआइ। अपने बयानों के चलते अकसर विवादों को हवा देने वाले कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री ने पार्टी के लिए एक बार फिर से मुसीबत खड़ी कर दी है। अबकी बार उन्होंने राज्य कांग्रेस के विधायकों की तुलना किन्नर समुदाय से कर दी।

रविवार को यहां आयोजित एक जनसभा में ईश्वरप्पा ने कहा, 'हमारी सरकार के सत्ता में आने से पहले कुछ कांग्रेस विधायकों ने भाजपा में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई थी, लेकिन वे चुनाव हारने से डरते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि भाजपा में जाने से 50,000 मुसलमान उन्हें वोट नहीं देंगे। यह एक तरह का किन्नर जैसा व्यवहार है।' ईश्वरप्पा यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कभी भी किसी समुदाय को खुश करने का काम नहीं किया, लेकिन फिर भी वे चुनाव में जीतने में कामयाब रहे।

ईश्वरप्पा ने एक और विवादास्पद बयान दिया और कहा कि केवल देशभक्त मुस्लिम ही भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे और जो देशद्रोही और पाकिस्तान के साथ चलने वाले हैं, वे संकोच करेंगे।

यह पहली बार नहीं है कि जब ईश्वरप्पा ने इस तरह का विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कुछ दिनों पहले कहा था कि पार्टी में विश्वास नहीं रखने वाले मुसलमानों को भाजपा टिकट नहीं देगी।

chat bot
आपका साथी