कर्नाटक विधानसभा का पहला सेशन आज से शुरू, राज्यपाल वजुभाई वाला के संबोधन से होगी शुरुआत

28 जनवरी 2021 को कर्नाटक विधानसभा का पहला सेशन शुरू हो रहा है। विपक्षियों पार्टियों द्वारा पहला हंगामा हो सकता है। सात दिवसीय विधानसभा सत्र राज्यपाल वजुभाई वाला के संबोधन के साथ शुरू होगा। जानें किन- किन विषय पर होगी बातचीत।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:38 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:38 AM (IST)
कर्नाटक विधानसभा का पहला सेशन आज से शुरू, राज्यपाल वजुभाई वाला के संबोधन से होगी शुरुआत
कर्नाटक विधानसभा का पहला सेशन आज से शुरू, राज्यपाल वजुभाई वाला के संबोधन से होगी शुरुआत

बेंगलुरु, एएनआइ। Karnataka Legislature Session  2021: आज यानी 28 जनवरी 2021 को कर्नाटक विधानसभा का पहला सेशन शुरू हो रहा है। विपक्षियों पार्टियों द्वारा पहले दिन सदन में हंगामा हो सकता है। सात दिवसीय विधानसभा सत्र राज्यपाल वजुभाई वाला के संबोधन के साथ शुरू होगा। 5 फरवरी को सेशन का आखिरी  दिन होगा। बता दें कि यह पहला सेशन मुख्यमंत्री येदियुरप्पा द्वारा अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद शुरू हो रहा है। मंत्रिमंडल में विस्तार के दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिटन में 7 नए मंत्रियों को शामिल किया था। इसके साथ ही इस सेशन में कई विषयों पर विपक्षा मौजूदा सरकार को घेर सकती है।

सेशन में पेश हो सकते हैं ये 11 बिल

विपक्ष  विधानसभा में कृषि कानून, गाय हत्या बिल राज्य आर्थिक व्यवस्था का मुद्दा उठा सकती है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सेशन के दौरान 11 बिल भी पेश किया जा सकते हैं। बता दें कि इससे पहले बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने कहा था कि पिछले सत्र के दौरान लंबित पड़े बिलों को पारित करने के लिए लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी