कर्नाटक सरकार ने सुरेश अंगड़ी की मौत पर एक दिन के शोक की घोषणा की

सुरेश अंगड़ी कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्‍ती की पिछले दिनों कोरोना के कारण मौत हो गई थी। वह राज्यसभा के सांसद थे। वह कर्नाटक की बेलगाम सीट से 4 बार लोकसभा सांसद बने।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 01:03 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 01:03 PM (IST)
कर्नाटक सरकार ने सुरेश अंगड़ी की मौत पर एक दिन के शोक की घोषणा की
सुरेश अंगड़ी की मौत पर दिल्ली के बाद कर्नाटक में एक दिन का शोक।

बेंगलुरु, पीटीआइ। रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना महामारी की वजह से बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया था। कर्नाटक सरकार ने ऐसे में अंगदी को सम्मान देने के लिए गुरुवार को एक दिन के शोक की घोषणा की। एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा और सरकारी भवनों पर तिरंगा आधा झुका दिया जाएगा। बेलागवी से चार बार के लोकसभा सदस्य, अंगाड़ी का निधन कोरोना वायरस के कारण बुधवार रात नई दिल्ली के AIIMS में हो गया।

अंगड़ी को 11 सितंबर को एम्स में भर्ती कराया गया था और शुरू में उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। बाद में उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उनके परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को बड़ा झटका तब लगा, जब उनकी मृत्यु की खबर सामने आई। बता दें कि कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले वह पहले केंद्रीय मंत्री हैं। 

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगड़ी के निधन पर गहरा दुख जताया है। गृह मंत्रालय के अनुसार, रेल राज्‍य मंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन के कारण दिल्ली के सरकारी कार्यालयों में गुरुवार को राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

ज्ञात हो कि सुरेश अंगड़ी 65 वर्ष के थे। अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।  उन्होंने ट्वीट कर कहा था, 'आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।'

सुरेश अंगड़ी कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले कर्नाटक के दूसरे सांसद हैं। इससे पहले अशोक गस्‍ती की पिछले दिनों कोरोना के कारण मौत हो गई थी। वह राज्यसभा के सांसद थे। वह कर्नाटक की बेलगाम सीट से 4 बार लोकसभा सांसद बने। वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में बेलगाम से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी