कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने मोबाइल Covid-19 परीक्षण बूथ का किया उद्घाटन

मोबाइल Covid_19 परीक्षण बूथ का उद्घाटन किया गया। यह बेंगलुरु के सभी वार्डों में जाकर नमूने लेगा कोरोना वायरस के संबंध में।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Thu, 16 Apr 2020 12:24 PM (IST) Updated:Thu, 16 Apr 2020 12:24 PM (IST)
कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने मोबाइल Covid-19 परीक्षण बूथ का किया उद्घाटन
कर्नाटक सीएम येदियुरप्पा ने मोबाइल Covid-19 परीक्षण बूथ का किया उद्घाटन

बैंगलोर, एएनआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज बेंगलुरु में एक मोबाइल Covid_19 परीक्षण बूथ का उद्घाटन किया। ये मोबाइल बूथ, बेंगलुरु के सभी वार्डों में कोरोना वायरस के नमूने लेने के लिए काम शुरू करेंगे। राज्य में कोरोना वायरस मामलों की बात करें तो यहां अभी 279 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 186 एक्टिव मामले है। वहीं, 80 ठीक हो चुके हैं और 13 की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस (COVID-19) के 12,380 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1489 लोग ठीक हो गए हैं और 414 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10,477 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान हैं।

महाराष्ट्र में आज 165 और मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें से 107 मामले मुंबई में सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 3081 हो गई है। राज्य स्वास्थय विभाग ने इसकी जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी