कमल नाथ बोले- हिम्मत हो तो ईवीएम से नहीं बैलेट से करा लें चुनाव, कांग्रेस ने फिर अलापा पुराना राग

कमल नाथ शनिवार को यहां संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमने माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जिससे भाजपा तिलमिला गई थी। किसानों के कर्ज की दूसरी किस्त जारी करने जा रहे थे।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:03 PM (IST)
कमल नाथ बोले- हिम्मत हो तो ईवीएम से नहीं बैलेट से करा लें चुनाव, कांग्रेस ने फिर अलापा पुराना राग
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ की फाइल फोटो

रीवा, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मैंने अपने 15 महीने के कार्यकाल में मध्य प्रदेश की स्थिति सुधारने के लिए काम किया। 27 लाख किसानों के कर्ज माफ किए और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दी।

उन्होंने कहा कि उद्योगपति मध्य प्रदेश में रोजगार लगाने तैयार नहीं थे क्योंकि उनके मन में मध्य प्रदेश की छवि माफिया राज की थी। महज 11 माह का समय उन्हें प्रदेश की सेवा के लिये मिला था। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव करा ले।

कमल नाथ शनिवार को यहां संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमने माफिया के खिलाफ अभियान चलाया, जिससे भाजपा तिलमिला गई थी। किसानों के कर्ज की दूसरी किस्त जारी करने जा रहे थे। इसी बीच भाजपा ने प्रदेश में खरीद-फरोख्त शुरू कर दी और मुझे कुर्सी छोड़ने पड़ी।

अजय सिंह ने भी ईवीएम पर मढ़ा दोष

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कोई कमी नहीं छोड़ी थी। विंध्य के लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन मशीनों की गड़बड़ी से मत परिणाम सही नहीं आया। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से मतदान कराया जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सभा में कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रख कर सीधी जिले में बस हादसे में हुई 54 यात्रियों की मौत पर शोक जताया।

chat bot
आपका साथी