विवादित बयान पर कमल नाथ ने सफाई दी, कहा- मैंने कहा था भारत बदनाम न हो जाए

कमल नाथ ने रविवार को अपने कई बयानों पर सफाई दी। सतना के मैहर दिए भारत अब महान नहीं बदनाम है... बयान पर सफाई देते हुए कमल नाथ ने कहा कि मैंने तो कहा था कि हमारा भारत महान था जो अब कहीं बदनाम न हो जाए।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 07:37 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 07:37 PM (IST)
विवादित बयान पर कमल नाथ ने सफाई दी, कहा- मैंने कहा था भारत बदनाम न हो जाए
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने रविवार को अपने कई बयानों पर सफाई दी।

मुरैना, जेएनएन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने रविवार को अपने कई बयानों पर सफाई दी। सतना के मैहर दिए भारत अब महान नहीं, बदनाम है... बयान पर सफाई देते हुए कमल नाथ ने कहा कि मैंने तो कहा था कि हमारा भारत महान था, जो अब कहीं बदनाम न हो जाए। हमें ऐसा होने से भारत को बचना है क्योंकि पूरा विश्व देख रहा है कि हमारे देश में क्या हो रहा है।

कमल नाथ ने आगे कहा कि मेरा भारत महान है और बुद्धिमान भी है। यह बुद्धिमान भारत सब समझता है। आज और 20 साल पहले की आम जनता और मतदाताओं में बहुत अंतर आया है। पहले जिन्हें आप (नेता) ज्ञान देते थे वह अब आपको ज्ञान देने के लिए तैयार हैं। जिले के करह धाम आश्रम पर पूजा अर्चना के लिए पहुंचे कमल नाथ ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि पूरा मध्य प्रदेश भगवान भरोसे है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्‍य में शासन पर किसी को भरोसा नहीं रहा, इसलिए मैं ईश्वर की शरण में जाकर सबकी सुरक्षा की मनोकामना कर रहा हूं कि भगवान जल्दी सब सही कर दें। सच बोलता हूं तो देशद्रोही बता देते हैं। सरकार एफआइआर करवा देती है। मैंने यही तो पूछा था कि कोरोना की दूसरी लहर में कितनी लाशें श्मशान और कब्रिस्तानों में पहुंचीं। मैं तो कहता हूं, कोरोना से डेढ़ लाख लोगों की मौत हुई है। सरकार मौतों का आंकड़ा जुटाए और बताए कि कितनी मौतें हुई हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व कमल नाथ ने कागजी कार्रवाई में उलझाने के बजाय शपथ पत्र के आधार पर ही कोरोना से जान गंवाने वाले के परिवार को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता और सरकारी कर्मचारी की मौत पर उसके एक स्वजन को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की। सूबे के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा अपनी तुलना मीर जाफर और जयचंद से किए जाने पर कमल नाथ ने कहा कि नरोत्तम जैसे लोगों की बात का मैं जवाब नहीं देता। सब जानते हैं, वो कैसे हैं? 

chat bot
आपका साथी