भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक का आज उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर होगी रणनीति तैयार

जेपी नड्डा के कार्यालय के ट्वीट के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शाम 4 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक उत्तराखंड के देहरादून में होगी। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

By Neel RajputEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:56 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:56 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक का आज उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर होगी रणनीति तैयार
दो दिवसीय बैठक का वर्चुअली उद्घाटन किया जाएगा

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का उद्घाटन करेंगे। इस बैठक में पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति को लेकर चर्चा होगी और रोड मैप तैयार किया जाएगा। आज शाम चार बजे वर्चुअली बैठक का उद्घाटन किया जाएगा।

जेपी नड्डा के कार्यालय के ट्वीट के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज शाम 4 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय बैठक उत्तराखंड के देहरादून में होगी। कार्यक्रम के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, 'कार्यकारियों की बैठक के साथ-साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी, जिसमें हम पांच राज्यों में आगामी चुनाव समेत आने वाले छह महीनों के लिए रोड मैप तैयार करेंगे।'

भाजपा महिला मोर्चा की नेशनल जनरल सेक्रेटरी दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया, 'जेपी नड्डा अपने संबोधन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व बढ़ाने की बात करेंगे। इसके अलावा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जिसमें हम तय करेंगे कि महिला मोर्चा सरकार से क्या चाहता है।'

उन्होंने आगे बताया, '27 सितंबर को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम महिलाओं और बच्चों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में बात करेंगे।'

chat bot
आपका साथी