जेपी नड्डा ने कर्नाटक के लोगों को कहा 'धन्यवाद', बेलगावी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी चुनावों में BJP का अच्छा प्रदर्शन

नड्डा लिखते हैं तीन नगर निगमों के बेलगावी हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी चुनावों में भाजपा पर भरोसा करने के लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद। बता दें कि ये तीन प्रमुख शहर उत्तरी कर्नाटक में स्थित हैं जहां सत्तारूढ़ भाजपा की मजबूत पकड़ है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 12:54 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 12:54 PM (IST)
जेपी नड्डा ने कर्नाटक के लोगों को कहा 'धन्यवाद', बेलगावी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी चुनावों में BJP का अच्छा प्रदर्शन
जेपी नड्डा ने कर्नाटक के लोगों को कहा 'धन्यवाद', बेलगावी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी चुनावों में BJP का अच्छा प्रदर्शन

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बेलगावी नगर निगम में सोमवार को स्पष्ट बहुमत हासिल किया, लेकिन हुबली-धारवाड़ नगर निगम में उसे बहुमत नहीं मिल पाया। वहीं, कलबुर्गी में कांग्रेस से करारा झटका मिला। हालांकि, फिर भी, भाजपा तीनों प्रमुख नगर निगमों में मेयर उम्मीदवारों का चुनाव करने वाली है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करते हुए कर्नाटक के लोगों का आभार व्यक्त किया।

नड्डा लिखते हैं, 'तीन नगर निगमों के बेलगावी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी चुनावों में भाजपा पर भरोसा करने के लिए कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद।' बता दें कि ये तीन प्रमुख शहर उत्तरी कर्नाटक में स्थित हैं, जहां सत्तारूढ़ भाजपा की मजबूत पकड़ है। चुनावों को नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए एक लिटमस टेस्ट माना गया, जो हुबली जिले के रहने वाले हैं।

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बेलगावी में एक सीट और हुबली-धारवाड़ में तीन सीटें जीती हैं।

कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, 300 उम्मीदवारों ने कलबुर्गी में 55 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि 420 ने हुबली-धारवाड़ में 82 सीटों पर चुनाव लड़ा। बेलगावी के 58 वार्डों के लिए 519 उम्मीदवार थे। बता दें कि COVID-19 प्रोटोकाल के तहत मतगणना केंद्रों में बीते दिन वोटिंग की गई।

हुबली-धारवाड़

82 सदस्यीय हुबली-धारवाड़ नगर निगम में भाजपा ने 39 वार्ड, कांग्रेस ने 33 वार्ड, निर्दलीय ने 6 वार्ड, एआईएमआईएम-3 और जनता दल (सेक्युलर)-1 वार्ड पर जीत हासिल कर पाई।

बेलगावी

58 सदस्यीय बेलगावी नगर निगम में कन्नड और मराठा भाजपा का समर्थन करने के लिए एक साथ आए, जहां पार्टी ने 35 सीटें जीतीं। कांग्रेस ने 10 सीटें जीतीं, जबकि दशकों से स्थानीय चुनावों में प्रभावशाली रही महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) दो सीटों पर सिमट गई। इसपर बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति की हार को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

कलबुर्गी

कलबुर्गी में भाजपा ने 23 वार्डों में, कांग्रेस ने 27 वार्डों में, जद (एस) ने - 4 और अन्य ने - 1 पर जीत हासिल की। कलबुर्गी नगर निगम में 55 वार्डों के लिए 300 उम्मीदवार मैदान में थे। जद (एस) की मदद से, भाजपा कलबुर्गी नगर निगम पर बढ़त बनाने की योजना बना रही है।

chat bot
आपका साथी