TRIPS प्रतिबद्धताओं में अस्थायी रियायत के भारत के प्रस्ताव को WTO में समर्थन: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कोविड महामारी के दौरान अधिक से अधिक देशों को दवाईयां व अन्य उत्पाद मिले व TRIPS माफी के लिए TRIPS परिषद में विश्व व्यापार संगठन के समक्ष हमने एक प्रस्ताव रखा था जिसमें दक्षिण अफ्रीका के साथ अग्रणी मोर्चे पर भारत है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 01:28 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 01:53 PM (IST)
TRIPS  प्रतिबद्धताओं में अस्थायी रियायत के भारत के प्रस्ताव को WTO में समर्थन: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा ये

नई दिल्ली, एएनआइ। अफ्रीकी देशों के समूह तथा अल्प विकसित देशों (LDC) के समूह सहित कई देशों ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का समर्थन किया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर बौद्धिक संपदा (IP) पर बहुपक्षीय करार के कुछ प्रावधानों को उदार करने का प्रस्ताव किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ' कोविड महामारी के दौरान अधिक से अधिक देशों को दवाईयां व अन्य उत्पाद मिले व TRIPS में रियायत के लिए TRIPS परिषद में  विश्व व्यापार संगठन के समक्ष हमने अक्टूबर 2020 में एक प्रस्ताव रखा था जिसमें दक्षिण अफ्रीका के साथ अग्रणी मोर्चे पर भारत है।' उन्होंने आगे बताया, 'हमें मदद करने वाले 57 WTO सदस्य हैं।' 

WTO की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 23 फरवरी को बौद्धिक संपदा पर व्यापार से संबंधित पहलुओं की परिषद (TRIPS) की औपचारिक बैठक हुई। बैठक में कोविड-19 के मद्देनजर ट्रिप्स प्रतिबद्धताओं में अस्थायी रियायत देने पर विचार-विमर्श जारी रहा। हालांकि, सदस्य इस प्रस्ताव को लेकर किसी फैसले पर नहीं पहुंच सके हैं। बयान में कहा गया है कि विचार-विमर्श के दौरान महामारी के बीच बौद्धिक संपदा (IP) की भूमिका को लेकर साझा समझ बनी है।

chat bot
आपका साथी