भारत और उजबेकिस्तान ने किया आतंकवाद रोकथाम सहयोग समझौता

भारत उजबेकिस्तान ने आतंकवाद रोकथाम संगठित अपराध और मानव तस्करी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 02:40 AM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 07:26 AM (IST)
भारत और उजबेकिस्तान ने किया आतंकवाद रोकथाम सहयोग समझौता
भारत और उजबेकिस्तान ने किया आतंकवाद रोकथाम सहयोग समझौता

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत और उजबेकिस्तान ने आतंकवाद रोकथाम, संगठित अपराध और मानव तस्करी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उजबेकिस्तान के उनके समकक्ष पुलत बोबोजोनोव ने समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

बोबोजोनोव के नेतृत्व में उजबेकिस्तान के एक शिष्टमंडल ने बुधवार को शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान आतंकवाद रोकथाम पर द्विपक्षीय सहयोग समेत परस्पर हित के मुद्दों पर चर्चा की थी।

भारतीय संस्थानों में उजबेक सुरक्षा कर्मियों का प्रशिक्षण

गृह मंत्रालय ने कहा है कि बैठक में क्षमता निर्माण, भारतीय संस्थानों में उजबेक सुरक्षा कर्मियों का प्रशिक्षण, सीमा सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। इसमें बताया गया है कि भारत-उजबेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी पर जोर देते हुए दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का स्वागत किया।

बोबोजोनोव 20 से 23 नवंबर तक भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर हैं

दोनों पक्षों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2015 और 2016 की उजबेकिस्तान यात्रा और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपति की अक्टूबर 2018 और जनवरी 2019 में भारत की यात्रा ने दोनों देशों के बीच रिश्तों को एक गति दी है। बोबोजोनोव 20 से 23 नवंबर तक भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर हैं। 

chat bot
आपका साथी