Independence Day: पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सभी ने की भारत को आत्मनिर्भर बनाने की अपील

स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के बाकी नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 08:16 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 08:16 AM (IST)
Independence Day: पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सभी ने की भारत को आत्मनिर्भर बनाने की अपील
Independence Day: पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, सभी ने की भारत को आत्मनिर्भर बनाने की अपील

नई दिल्ली, एएनआइ। इस साल देश आजादी की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद! उनके अलावा बाकी नेताओं ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी है। 

बता दें कि पीएम मोदी लाल किले राष्ट्र को संबोधित करेंगे। बता दें कि इस साल कोरोना वायरस के कारण पिछले वर्षों की तुलना में, केवल 20 प्रतिशत वीवीआईपी या अन्य प्रतिभागी ही प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान वहां मौजूद रह पाएंगे। इसी के साथ शारीरिक दूरियों के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है।

राजनाथ सिंह बोले भारत को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रक्षा मंत्री ने कहा कि हम स्वतंत्रता के वास्तविक अर्थ में तब प्राप्त करेंगे जब भारत आत्मनिर्भर हो जाएगा। इसलिए आज हमें भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

अमित शाह ने किया सेनानियों को याद

गृह मंत्री अमित शाह ने  कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर मैं उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूं जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करता हूं जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया।

उन्होंने आगे कहा कि आइये इस स्वतंत्रता दिवस पर हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को पूर्ण करने का संकल्प लें और भारत में निर्मित स्वदेशी चीजों का अधिक से अधिक उपयोग कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपना सर्वोच्च योगदान दें। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

राहुल गांधी ने साझा किया पंडित ज्वाहर लाल नेहरु का विचार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के एक विचार को याद करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने सह-अस्तित्व का एकमात्र विकल्प विनाश है: जवाहरलाल नेहरू। स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं।

chat bot
आपका साथी