गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा भाजपा को मजबूत बनाने के उनके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 09:31 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:31 AM (IST)
गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भाजपा अध्यक्ष और गृह मंंत्री अमित शाह।

नई दिल्ली, एजेंसियां। भाजपा अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह का आज जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने उन्हें बधाई संदेश दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारा राष्ट्र समर्पण और उत्कृष्टता देख रहा है जिसके साथ वह भारत की प्रगति में योगदान दे रहा है। भाजपा को मजबूत बनाने के उनके प्रयास भी उल्लेखनीय हैं। ईश्वर उन्हें भारत की सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दे।

पीएम मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। रक्षा मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और कैबिनेट में हमारे साथी श्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।वे देश की आंतरिक सुरक्षा को मज़बूती देने में पूरे मनोयोग से काम कर रहे हैं। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्मठता के लिए विख्यात अमितभाई दीर्घायु हों और उनका स्वास्थ्य हमेशा उत्तम रहे।

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीटर पर बधाई संदेश लिखते हुए कहा कि जनप्रिय राजनेता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, अद्भुत संगठनकर्ता,  राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य जीवन की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि कैबिनेट में मेरे साथी और देश के गृहमंत्री  अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना करते हूं की आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें। जानकारी के लिए बता दें कि मूल रुप से गुजरात से आने वाले गृह मंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को हुआ था।

ये भी पढ़ें: बराक ओबामा ने साधा डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना, कहा- खुद की सुरक्षा के लिए भी नहीं उठा सकते बुनियादी कदम

chat bot
आपका साथी