Bribery Audio Tape Case: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को हाईकोर्ट की कालाबुरागी पीठ ने बड़ी राहत दी है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 02:07 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 02:14 PM (IST)
Bribery Audio Tape Case: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत
Bribery Audio Tape Case: कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

 बेंगलुरू, एएनआइ। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा को हाईकोर्ट की कालाबुरागी पीठ ने बड़ी राहत दी है। रिश्वत टेप मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जांच और आगे की कार्रवाई पर अंतरिम स्टे लगा दिया है। येदियुरप्पा के खिलाफ दर्ज एफआइआर को रद करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। बता दें कि पिछले शनिवार को सिटी सिविल स्पेशल कोर्ट से येदियुरप्पा, प्रीतम गौड़ा, शिवन्ना गौड़ा, और मराकल को अग्रिम जमानत मिल गई थी। 

सीएम कुमारस्वामी ने जारी किया था ओडियो क्लिप
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि भाजपा उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। कुमारस्वामी ने अपने दावे के समर्थन में एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया था। ऑडियो क्लिप में बीएस येदियुरप्पा और जेडीएस विधायक नगनागौड़ा कांडकुर के बेटे शरना की बातचीत कर रहे हैं। इसमें येदियुरप्पा उनके पिता को 25 लाख और मंत्री पद देने का प्रस्ताव दे रहे हैं।

कांग्रेस ने भी लगाए थे आरोप
कुमारस्वामी के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बीएस येदियुरप्पा ने सरकार गिराने के लिए उनके विधायकों को 10 करोड़ का ऑफर दिया, इसकी जानकारी 18 विधायकों ने पार्टी को भी दी है। वेणुगोपाल ने कहा था कि येदियुरप्पा ने 12 विधायकों को मंत्री बनाने का ऑफर दिया, जबकि 6 विधायकों को विभिन्न बोर्डों में चेयरमैन बनाने का ऑफर दिया।

chat bot
आपका साथी