Goa Assembly Election 2022: गोवा दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मछुआरों से की बातचीत

Goa Assembly Election 2022 अगले साल गोवा में होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारी करने में लग गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलने के लिए गोवा पहुंचे। उन्होंने आज यहां वेलसाओ में मछुआरों से मुलाकात की।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 01:13 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 09:11 AM (IST)
Goa Assembly Election 2022: गोवा दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मछुआरों से की बातचीत
गोवा दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी।(फोटो: ANI)

पणजी, एएनआइ। Goa Election 2022, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलने के लिए अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले शनिवार को गोवा पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वेलसाओ में मछुआरों से मुलाकात की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा के वेलसाओ में मछुआरा समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम गोवा को प्रदूषित जगह नहीं बनने देंगे। हम इसे कोल हब नहीं बनने देंगे। हम सबके लिए पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं।

गोवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ा और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया और हमने किया। आप पंजाब, कर्नाटक में भी जाकर इसकी पुष्टि कर सकते हैं। हमारे घोषणापत्र में जो कुछ भी जाता है वह गारंटी है, वादा नहीं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान, अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमतें बहुत कम हैं लेकिन फिर भी आप अधिक भुगतान करते हैं। आज भारत दुनिया में सबसे ज्यादा ईंधन पर टैक्स लगा रहा है। ध्यान से देखें तो 4-5 कारोबारी हैं जो इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

Congress leader Rahul Gandhi interacts with members of the fishermen community in Velsao, Goa.

We will not allow Goa to become a polluted place. We will not allow it to become a Coal hub. We are protecting the environment for everyone: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/8EyU1b54Sj

— ANI (@ANI) October 30, 2021

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा की 'पायलट' टैक्सी में सवार होकर बम्बोलिम से पणजी के आजाद मैदान तक पहुंचे।

#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi takes a ride on Goa's motorcycle taxi known as 'Pilot', from Bambolim to Azad Maidan in Panaji

(Source: Congress party) pic.twitter.com/kCc0KVQsoY

— ANI (@ANI) October 30, 2021

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे के दो दिन बाद हो रही है बैठक

राहुल गांधी की यात्रा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीन दिवसीय गोवा दौरे के गुरुवार को शुरू होने के दो दिन बाद हो रही है। 2022 में पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर के साथ गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा के लिए मंगलवार को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में एक बैठक में भाग लिया।

chat bot
आपका साथी