हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 48 सीटों पर दर्ज की जीत, TRS बनी सबसे बड़ी पार्टी

GHMC Election Result 48 सीटें जीतकर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाले एआइएमआइएम ने पुराने हैदराबाद के अपने परंपरागत गढ़ में लोकप्रियता बरकरार रखी है। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और उसे महज दो सीटें मिली हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 09:58 PM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 10:16 PM (IST)
हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा का शानदार प्रदर्शन, 48 सीटों पर दर्ज की जीत, TRS बनी सबसे बड़ी पार्टी
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की फाइल फोटो

हैदराबाद, प्रेट्र। हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 150 वार्ड सदस्यों वाले निगम में 48 सीटें जीत ली हैं। हालांकि, सत्तारूढ़ टीआरएस नगर निगम पर अपना वर्चस्व बनाने में कामयाब होता दिख रहा है। इसने 55 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। 44 सीटें जीतकर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाले एआइएमआइएम ने पुराने हैदराबाद के अपने परंपरागत गढ़ में लोकप्रियता बरकरार रखी है। इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और उसे महज दो सीटें मिली हैं। हैदराबाद नगर निगम के लिए एक दिसंबर को चुनाव हुआ था। चुनाव के लिए मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया था। शुक्रवार को आठ बजे मतगणना शुरू हुई और पहले डाक मतपत्रों को गिना गया। शुरुआती रुझानों में भाजपा काफी आगे थी। इस चुनाव में टीआरएस ने सभी डेढ़ सौ और भाजपा ने 149 वार्डो में अपने प्रत्याशी उतारे थे।

2016 में भाजपा को मिली थीं चार सीटें

2016 के चुनाव में भाजपा को महज चार सीटें मिली थीं। उस साल इसने टीडीपी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी ने 150 में से 99 सीटें जीतकर नगर निगम पर अपना परचम लहराया था।

भाजपा का बढ़ेगा मनोबल

नगर निगम चुनाव में भाजपा का प्रभावशाली प्रदर्शन पार्टी के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा, क्योंकि पिछले महीने ही पार्टी ने डुब्बक विधानसभा सीट पर हुए उप चुनाव में जीत हासिल की थी।

भाजपा ने नैतिक जीत बताया

हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजों से खुश भाजपा ने इसे पार्टी की नैतिक जीत बताया है। पार्टी के महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव के नतीजे उत्साह बढ़ाने वाले हैं और भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस के एकमात्र विकल्प के रूप में उभरी है। वहीं, भाजपा की इस जीत के बाद दक्षिण भारत में पार्टी अपनी पकड़ और तेज करेगी।

74.67 लाख हैं कुल मतदाता

34.50 लाख मतदाताओं ने डाला वोट

46.55 फीसद हुआ मतदान

chat bot
आपका साथी