Farmers Protest : कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में शुरू किया इंटरनेट मीडिया अभियान

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा मोदी सरकार ने किसानों का उत्पीड़न किया है। पहले उसने काला कानून बनाया और फिर किसानों पर लाठी चार्ज किया। लेकिन वह भूल गई कि जब किसान अपनी आवाज उठाते हैं तो उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देती है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:25 PM (IST)
Farmers Protest : कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में शुरू किया इंटरनेट मीडिया अभियान
किसान आंदोलन का खुल कर समर्थन कर रही है कांग्रेस

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर अभियान शुरू किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मोदी सरकार ने किसानों का उत्पीड़न किया है। पहले उसने काला कानून बनाया और फिर किसानों पर लाठी चार्ज किया। लेकिन, वह भूल गई कि जब किसान अपनी आवाज उठाते हैं, तो उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देती है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, आपको भी किसानों के शोषण के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और हमारे अभियान में शामिल होना चाहिए।

राहुल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, काले कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए देश के किसान इस सर्दी में अपना घर और खेत छोड़कर दिल्ली आए हैं। सत्य और असत्य की इस लड़ाई में आप किसके साथ खड़े होंगे? अन्नदाता किसानों के साथ या प्रधानमंत्री के पूंजीपति मित्रों के साथ?

कांग्रेस के इस अभियान का कई पार्टियों ने किया समर्थन

इस बीच, वाम दलों ने सोमवार को अपनी राज्य इकाइयों से कहा कि वे तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में प्रदर्शन का आयोजन करें। माकपा, भाकपा, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और भाकपा (माले) ने एक संयुक्त बयान जारी कर प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति पूर्ण समर्थन एवं एकजुटता प्रकट की।

कई केंद्रीय मंत्रियों ने किसानों से की अपील

बता दें कि दिल्ली व इसके आस पास के बॉर्डर क्षेत्र में हो रहे किसान आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। भारी पुलिस बल के बावजूद किसान अपनी मांग व प्रदर्शन में जुटे हुए हैं। इधर केंद्र सरकार के शीर्ष मंत्रियों ने किसानों की मांगों के लेकर बैठक का दौर शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लगातार किसानों से अपील कर रहे हैं, परंतु किसान अपनी मांगों से पीछ नहीं हट रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी