कांग्रेस की गलत नीति के कारण आज चीन कर रहा अरुणाचल प्रदेश से सटे हिस्से पर निर्माण- BJP सांसद

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान सरकार की एक गलत नीति के कारण चीन आज सीमा पर निर्माण करने में सक्षम हो पा रहा है। सांसद तापिर गाओ ने कहा 80 के दशक से चीन सड़क का निर्माण कर रहा है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 01:33 PM (IST)
कांग्रेस की गलत नीति के कारण आज चीन कर रहा अरुणाचल प्रदेश से सटे हिस्से पर निर्माण- BJP सांसद
कांग्रेस की गलत नीति के कारण आज चीन कर रहा अरुणाचल प्रदेश से सटे हिस्से पर निर्माण- BJP सांसद

ईटानगर, एएनआइ। वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के दूसरी तरफ चीन अपने क्षेत्र में तेजी से निर्माण कार्य में जुटा हुआ है। इस बात की जानकारी बीते दिनों ताया गया था कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश से सटे अपने हिस्से में कई नए गांवों का निर्माण किया है। वहीं, अब इसका ठीकरा भाजपा ने कांग्रेस से 80 के दशक पर फोड़ा है। अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के सांसद तापिर गाओ ने कहा, '80 के दशक से चीन सड़क का निर्माण कर रहा है। उन्होंने लोंग्जू से मजा रोड तक को बना दिया है। राजीव गांधी के शासन के दौरान, चीन ने तवांग में सुमदोरोंग चू घाटी पर कब्जा कर लिया। तत्कालीन सेना प्रमुख ने एक योजना बनाई लेकिन राजीव गांधी ने उन्हें पीएलए को वापस धकेलने की अनुमति से इनकार कर दिया।'

भाजपा सांसद ने कहा, '80 के दशक से आज तक, वे (चीन) इस क्षेत्र पर कब्जा कर रहे हैं और गांवों का निर्माण कोई नई बात नहीं है। वे पहले से ही भारतीय क्षेत्र के तहत मैकमोहन रेखा के अंदर मौजूद बीसा और मजा के बीच सैन्य अड्डे का निर्माण कर चुके हैं।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान सरकार की एक गलत नीति के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा, 'सरकार द्वारा उस समय, एक ऐसी सीमा तक सड़क का निर्माण नहीं किया, जो 3-4 किमी के एक बफर जोन के तहत छूटी रह गई, जिस पर चीन ने कब्जा कर लिया था। नए गांवों का निर्माण कोई नई बात नहीं है, यह सब कांग्रेस से विरासत में मिला है।'

नवंबर माह में यह जानकारी सामने आई थी कि में एलएसी से सटे सुबांसिरी जिले में सारी चू नदी के किनारे चीन द्वारा एक गांव का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सेटेलाइट से ली गई इस गांव की तस्वीरें भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, इस गांव में सौ अधिक घर बनाए जा चुके हैं। बता दें कि चीन के इस निर्माण कार्य पर भारत पूरी पैनी नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय ने अधिकारी ने कहा कि भारत ने भी ढांचागत सुविधाओं पर काम तेज कर दिया है। भारत ने अपने हिस्से में सड़कों, पुलों और रेल मार्ग आदि का निर्माण तेजी से करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी