सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट को मिलेगा इस वर्ष का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दी श्रद्धांजलि।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 12:30 AM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 12:30 AM (IST)
सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट को मिलेगा इस वर्ष का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार
सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट को मिलेगा इस वर्ष का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार

नई दिल्ली, प्रेट्र। पर्यावरण शिक्षा एवं संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इस साल का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार नई दिल्ली की संस्था सेंटर फार साइंस एंड एनवायरमेंट (सीएसई) को दिया जाएगा।

इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने सोमवार को बताया कि सीएसई द्वारा पर्यावरण की खराब स्थिति को सुधारने के लिए किए गए लगातार प्रयास, जन नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावित करने में मिली सफलता तथा भारत में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए चलाए गए कार्यक्रमों के लिए उसे यह पुरस्कार दिया जाएगा। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने यह निर्णय लिया।

सीएसई की महानिदेशक सुनिता नारायण ने कहा कि बदलाव लाने वालों की सूची में शामिल किए जाने पर हम खुश हैं। यह सम्मान जलवायु परिवर्तन, असमान विकास व पर्यावरणीय गिरावट के कारण आने वाले खतरों को मान्यता भी प्रदान करता है।

उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। नायडू ने ट्वीट किया, 'पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की दृष्टि और प्रशासनिक क्षमता को राष्ट्र याद कर रहा है।'

मोदी ने लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि।' पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति स्थल जाकर देश की पहली महिला प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी