Covid-19: चिदंबरम बोले, जिम्मेदारी लेने से बच रहे पीएम और स्वास्थ्य मंत्री

पूर्व मंत्री ने ट्वीट किया महामारी की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। वैक्सीन की अपर्याप्त आपूर्ति एक सच्चाई है लेकिन सरकार इससे इन्कार कर रही है। देश में कोरोना से हाल बेहद खराब है और जिम्मेदारी लेने से बच रहे पीएम और स्वास्थ्य मंत्री।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:52 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:52 PM (IST)
Covid-19: चिदंबरम बोले, जिम्मेदारी लेने से बच रहे पीएम और स्वास्थ्य मंत्री
Covid-19: चिदंबरम बोले, जिम्मेदारी लेने से बच रहे पीएम और स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन अपनी जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर रहे हैं और लोकतांत्रिक सिद्धांतों का मजाक बना रहे हैं। पूर्व मंत्री ने ट्वीट किया, महामारी की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। वैक्सीन की अपर्याप्त आपूर्ति एक सच्चाई है, लेकिन सरकार इससे इन्कार कर रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी है। बहुत कम संख्या में लोगों ने दूसरी डोज ली है। 18 से 44 साल उम्र का कोई व्यक्ति टीका नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भी स्थिति कोई बहुत अलग नहीं है। लेकिन प्रधानमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री इसकी जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर रहे हैं।

बता दें कि देश में कोरोना की दूसरी लहर थमती नजर नहीं आ रही है। लगातार दूसरे दिन चार लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं एवं करीब चार हजार और मरीजों की जान गई है। सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी 36 लाख को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान देश भर में 4,14,188 नए मामले पाए गए हैं और 3,915 और मरीजों की जान गई है। 

इससे एक दिन पहले 4.12 लाख नए मामले मिले थे और 3,980 लोगों की मौत हुई थी। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 14 लाख 91 हजार को पार कर गया है। इनमें से एक करोड़ 76 लाख 12 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं और 2,34,083 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक मरीजों के उबरने की दर घटकर 81.95 फीसद पर आ गई है और मृत्युदर 1.09 फीसद है। मामलों में वृद्धि के बावजूद मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 36,45,164 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 16.96 फीसद है।

chat bot
आपका साथी