पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरने उतरी कांग्रेस, दिग्विजय सिंह समेत 30 लोगों पर मामला दर्ज

भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा उत्पाद शुल्क में कटौती करके ईंधन की कीमतों में कम से कम 25 रुपये की कटौती की जा सकती है। वे लोग कहां हैं जो कभी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर यूपीए सरकार की आलोचना करते थे?

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 04:31 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरने उतरी कांग्रेस, दिग्विजय सिंह समेत 30 लोगों पर मामला दर्ज
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार को घेरने उतरी कांग्रेस, दिग्विजय सिंह समेत 30 लोगों पर मामला दर्ज

भोपाल, एएनआइ। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल पंपों के बाहर जमकर प्रदर्शन की ठानी। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने भी इस प्रदर्शन में जोर लगाया। वहीं, प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं पर मामला भी दर्ज हो गया है। भोपाल में धरना प्रदर्शन दिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सहित 30 लोगो पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

एएसपी अंकित जयसवाल ने बताया है कि कांग्रेस के नेता पेट्रोल, डीजल की बढ़ती मांगों को लेकर पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर रहे थे। सभी पर आईपीसी धारा 188 और 145 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा, 'उत्पाद शुल्क में कटौती करके ईंधन की कीमतों में कम से कम 25 रुपये की कटौती की जा सकती है। वे लोग कहां हैं जो कभी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर यूपीए सरकार की आलोचना करते थे? ईंधन की बढ़ती कीमतों के साथ उपभोक्ता सामान भी महंगा हो रहा है।'

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि पार्टी पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ 11 जून को विभिन्न पेट्रोल पंपों के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में उसके हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा था कि इस विरोध प्रदर्शन में कोरोना संबंधित दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी