कांग्रेस ने चंडीगढ़ व अरुणाचल प्रदेश की इकाइयों का पुनर्गठन किया

कांग्रेस ने शनिवार को चंडीगढ़ क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष सुभाष चावला के अधीन आठ उपाध्यक्ष व नौ महासचिवों की नियुक्ति की है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश इकाई का भी पुनर्गठन करते हुए दो नए कार्यकारी अध्यक्षों बोसीराम सीरम व थूपटेन टेंपा की नियुक्ति की है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:48 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:22 AM (IST)
कांग्रेस ने चंडीगढ़ व अरुणाचल प्रदेश की इकाइयों का पुनर्गठन किया
कांग्रेस ने चंडीगढ़ व अरुणाचल प्रदेश की इकाइयों का पुनर्गठन किया

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस ने शनिवार को चंडीगढ़ क्षेत्रीय समिति का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष सुभाष चावला के अधीन आठ उपाध्यक्ष व नौ महासचिवों की नियुक्ति की है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश इकाई का भी पुनर्गठन करते हुए दो नए कार्यकारी अध्यक्षों बोसीराम सीरम व थूपटेन टेंपा की नियुक्ति की है। इसके अलावा प्रदेश में सात उपाध्यक्ष व 14 महासचिव बनाए गए हैं।

चंडीगढ़ क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्षों में पवन शर्मा, भूपिंदर सिंह बधेरी, दविंदर सिंह बाबला, हाफिज अनवर उल हक, हरफूल कल्याण, जतिंदर भाटिया, जगजीत सिंह कंग व जागीर सिंह शामिल हैं। हरमोहिंदर सिंह लक्की, मीनाक्षी चौधरी, शशि शंकर तिवारी, गुबक्स रावत, विनोद शर्मा, गुरप्रीत सिंह गब्बी, हरमेल केसरी, लव कुमार व अच्छे लाल गौर को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

विक्रम चोपड़ा को समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने समिति में 24 सचिव व 23 संगठन सचिव भी नियुक्त किए हैं। चंडीगढ़ क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें पूर्व संसद पवन कुमार बंसल व पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

उधर, असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी विधायक सुशांत बोरगोहेन ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा कि ऊपरी असम की थोवरा सीट से चुने गए बोरगोहेन ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दिया। उन्हें पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अपूर्ब कुमार भट्टाचार्य ने बोरगोहेन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। समाचार एजेंसी प्रेट्र के मुताबिक, असम में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शनिवार को असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमरे को सुशांत बोरगोहेन को दल बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराने के लिए पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि बोरगोहेन दो अगस्त को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी