नरेंद्र सिंह तोमर बोले- कांग्रेस न तो विपक्ष की भूमिका निभा पा रही, न ही आंतरिक कलह को दूर कर पा रही

अब धीरे-धीरे मध्यप्रदेश में भी भाजपा के बड़े नेता पहुंचने लगे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता भी सभाएं कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में तीन सीटों पर होने उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 09:37 AM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 09:37 AM (IST)
नरेंद्र सिंह तोमर बोले- कांग्रेस न तो विपक्ष की भूमिका निभा पा रही, न ही आंतरिक कलह को दूर कर पा रही
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बयान।(फोटो: ANI)

भोपाल, एएनआइ। पंजाब और छत्तीसगढ़ में चल रहे सियासी संकट पर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी न तो विपक्ष की ठीक से भूमिका निभा पा रही है और न ही आंतरिक कलह को सुलझा पा रही है। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है। कांग्रेस पार्टी न तो विपक्ष की भूमिका ठीक से निभा पा रही है और न ही पार्टी के भीतर के कलह को सुलझाने में सक्षम है। उन्होंने आगामी मध्य प्रदेश उपचुनाव में सभी तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर भाजपा के जीतने का विश्वास व्यक्त किया।

'भाजपा जीतेगी सभी सीटें'

मध्यप्रदेश में तीन सीटों पर होने उपचुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। इसी दौरान ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की 3 विधानसभा सीटों अलीराजपुर जिले में जोबट, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और सतना जिले के रायगांव के साथ मध्य प्रदेश में एक (खंडवा) लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं और भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और सतना जिले के रायगांव सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव होंगे।

नरेंद्र सिंह तोमर की ये टिप्पणी पंजाब के साथ-साथ कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाइयों में जारी उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में आई है। पंजाब में, नवजोत सिंह सिद्धू ने 28 सितंबर को पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया था। वह कथित तौर पर नौकरशाही व्यवस्था और पंजाब में कैबिनेट विस्तार के बाद उनके आदेशों का पालन नहीं किए जाने से परेशान थे। एक मंत्री और उनके करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के तीन नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

chat bot
आपका साथी