पंजाब में सियासत तेज, भाजपा ने बताया- कैप्टन अमरिंदर सिंह को क्यों कांग्रेस ने हटाया

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने कहा कि कैप्टन एक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने सीएम के पद से इसलिए हटा दिया गया है क्योंकि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तुलना में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:40 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:43 PM (IST)
पंजाब में सियासत तेज, भाजपा ने बताया- कैप्टन अमरिंदर सिंह को क्यों कांग्रेस ने हटाया
कैप्टन के इस्तीफे पर भाजपा का निशाना

नई दिल्ली, एएनआइ। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कैप्टन एक लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने सीएम के पद से इसलिए हटा दिया गया है क्योंकि वह सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तुलना में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। इतने गहरे संटक में फंसे लोग हमसे सवाल कर रहे हैं। उन पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है।

वहीं, भाजपा के प्रवक्ता एनवी सुभाष ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को हर राज्य में उनकी पार्टी द्वारा अपमानित किया जा रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बारे में एएनआई से बात करते हुए सुभाष ने कहा, 'हर कांग्रेस शासित राज्य में कांग्रेस के सभी नेता पार्टी आलाकमान के उदासीन रवैये के कारण अपमानित हो रहे हैं।' उन्होंने कहा कि आलाकमान को सिर्फ परिवार के शासन की चिंता है, न कि 135 साल पुरानी पार्टी की।

Capt Amarinder Singh is a popular leader. They've removed him because they were apprehensive that he was growing more popular than Sonia Gandhi & Rahul Gandhi. People who're stuck in such deep mess are questioning us. It's not worth reacting to them: Union Minister Pralhad Joshi pic.twitter.com/70fV6s2mBL

— ANI (@ANI) September 19, 2021

सुभाष ने यह भी कहा कि धीरे-धीरे सभी मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की असंगति के कारण उसे छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को पंजाब या उत्तर प्रदेश में कहीं भी एक भी सीट नहीं मिलेगी। भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत के साथ जीतेगी, क्योंकि हम कांग्रेस शासित राज्यों में भी कई विकास कर रहे हैं।भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी नेताओं के रूप में पद छोड़ देना चाहिए।

इससे पहले कैप्टन अमरिंदर के इस्तीपे को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक बयान में कहा कि मुझे उम्मीद है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह जी ऐसा कोई कदम नहीं उठायेंगे जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान हो। कैप्टन साहब पार्टी के सम्मानित नेता हैं और मुझे उम्मीद है कि वो आगे भी पार्टी का हित आगे रखकर ही कार्य करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी