भाजपा नेताओं के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मुद्दे गढ़ने के बजाय सभी का टीकाकरण करवाए सरकार

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टीके की पहली खुराक ले ली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोविड से पूरी तरह सेहतमंद होने के बाद डाक्टरों की सलाह पर टीका लगवाएंगे।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 02:48 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 02:48 AM (IST)
भाजपा नेताओं के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मुद्दे गढ़ने के बजाय सभी का टीकाकरण करवाए सरकार
भाजपा नेताओं के सवाल पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- मुद्दे गढ़ने के बजाय सभी का टीकाकरण करवाए सरकार

नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुकी हैं। सरकार को बेवजह मुद्दे गढ़ने के बजाय सभी भारतीयों के टीकाकरण के 'राजधर्म' का पालन करना चाहिए।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने टीके की पहली खुराक ले ली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोविड से पूरी तरह सेहतमंद होने के बाद डाक्टरों की सलाह पर टीका लगवाएंगे। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब भाजपा के कई नेताओं की तरफ से सवाल किया गया कि क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी ने टीके लगवाए हैं।

सुरजेवाला ने कहा, 'बेवजह मुद्दे गढ़ने के बजाय मोदी सरकार को रोजाना 80 लाख से एक करोड़ भारतीयों को टीका लगवाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, ताकि 31 दिसंबर, 2021 तक 100 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो सके। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में भारत के लोगों को निराश करने के बाद इस सरकार का यही राजधर्म बनता है कि वह सभी लोगों का टीकाकरण करवाए।'

उन्होंने कहा, 'हर्षवर्धन भारत के स्वास्थ्य मंत्री हैं और उन्हें यह जानना चाहिए कि कांग्रेस अध्यक्ष कोविडशील्ड की दो खुराक ले चुकी हैं। राहुल गांधी को 16 अप्रैल, 2021 को टीका लगवाना था। हल्के फ्लू के लक्षण दिखने के बाद उनकी जांच हुई और 18 अप्रैल को उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।' सुरजेवाला ने बताया कि प्रियंका द्वारा पहली खुराक लिए जाने के बाद 28 मार्च को उनके पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित हो गए और वह भी संपर्क में आई थीं। वह और उनके पति टीकाकरण के लिए जरूरी अनिवार्य अवधि बीतने के बाद टीका लगवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार और स्वास्थ्य मंत्री देश में कोरोना के व्यापक कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार हैं।

--------

chat bot
आपका साथी