कांग्रेस ने राज्‍यों में रिसर्च विभाग के लिए नियुक्‍त किए चेयरमैन, सचिव और समन्‍वयक

कांग्रेस ने विभिन्‍न राज्‍यों में रिसर्च विभाग के चेयरमैन सचिव और समन्‍वयक की नियुक्ति की मंजूरी दी है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 10:34 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 10:34 PM (IST)
कांग्रेस ने राज्‍यों में रिसर्च विभाग के लिए नियुक्‍त किए चेयरमैन, सचिव और समन्‍वयक
कांग्रेस ने राज्‍यों में रिसर्च विभाग के लिए नियुक्‍त किए चेयरमैन, सचिव और समन्‍वयक

नई दिल्‍ली, जेएनएन। कांग्रेस ने विभिन्‍न राज्‍यों में रिसर्च विभाग के चेयरमैन, सचिव और समन्‍वयक की नियुक्ति की मंजूरी दी है। इसके अनुसार चेयरमैन के लिए झारखंड से अजय नथ शाह देव, मणिपुर से डॉ. ख. रतन कुमार सिंह, अरुणाचल प्रदेश से ननि राजेन, तेलंगाना से अमीर जावेद, नगालैंड से जीके जिनोमी, दिल्‍ली से पूजा बाहरी, हरियाणा से दलबीर भारती को नियु‍क्‍त किया है।

सचिव के लिए ओडिसा से उत्‍कल राउत्‍रेय, अरुणाचल प्रदेश प्रदेश से हनीफ यान्‍गेफे, आंध्रप्रदेश से विजय चंद्रा, पंजाब राजदीप संधु, मणिपुर से हरेश्‍वर गोस्‍वामी, राजस्‍थान से वेद प्रकाश शर्मा, हरियाणा से अमित सिहाग को नियुक्‍त किया है।

वहीं राज्‍य समन्‍वयक के लिए असम से डेबा कुमार वर्मन, सरबा नारायण कृष्‍णा डेवरी और संजीव राय को नियुक्‍त किया है। ओडिसा से संजय कुमार त्रिपाठी, श्रीमती दीप्‍तीरेखा मिश्रा, आंध्र प्रदेश से मो. फासिल उल्‍लहाह बेग को नियुक्‍त किया है।

chat bot
आपका साथी