मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- बंगाल में भाजपा को मिलेगी शानदार सफलता, परिवर्तन रैली के लिए रवाना

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रविवार को परिवर्तन रैली के दौरान मेरी तीन सभाएं होंगी। ममता दीदी घबराई और बौखलाई हुई हैं। इसलिए परिवर्तन रैलियों पर हमले किए जा रहे हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है लेकिन कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 01:28 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 01:28 AM (IST)
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा- बंगाल में भाजपा को मिलेगी शानदार सफलता, परिवर्तन रैली के लिए रवाना
ममता दीदी घबराई और बौखलाई हुई हैं। इसलिए परिवर्तन रैलियों पर हमले किए जा रहे हैं।

भोपाल, स्टेट ब्यूरो। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता मिलेगी और वहां सरकार बनेगी। बंगाल में चुनाव का बिगुल बज गया है और भाजपा की आंधी चल रही है। शिवराज ने यह बातें बंगाल में परिवर्तन रैली के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल जा रहा हूं।

बंगाल में परिवर्तन रैली के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज की आज होंगी तीन सभाएं

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बंगाल में रविवार को परिवर्तन रैली के दौरान मेरी तीन सभाएं होंगी। ममता दीदी घबराई और बौखलाई हुई हैं। इसलिए परिवर्तन रैलियों पर हमले किए जा रहे हैं। भाजपा के कई कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है, लेकिन कार्यकर्ताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। ममता दीदी के कुशासन, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और लूट के खिलाफ बंगाल उठ खड़ा हुआ है। पार्टी वहां शानदार सफलता के साथ सरकार बनाएगी।

करंट फैलाकर बाघ को मारा, दो शिकारी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में सिवनी जिले के जंगल में करंट फैलाकर शिकारियों ने एक वयस्क बाघ को मार डाला। वन विभाग ने शिकार में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। वन अमले को शनिवार सुबह बाघ के पांच दिन पुराने शव का पता तब चला, जब गड्ढे से उठ रही दुर्गध उन तक पहुंची। मृत मिले बाघ की उम्र करीब 10 साल बताई गई है। वन विभाग ने फतेहपुर गांव निवासी किशोर कुमरे (33) और उसके भाई रमेश कुमरे (19) को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। डीएफओ सुरेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार घटनास्थल पर जंगल में करंट फैलाने के साक्ष्य मिले हैं।

chat bot
आपका साथी