छत्तीसगढ़ में बने 15 संसदीय सचिव, मुख्यमंत्री बघेल आज दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ

छत्तीसगढ़ में 15 संसदीय सचिव नियुक्ति किए हैं। मुख्यमंत्री बघेल मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिवों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 08:44 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:49 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में बने 15 संसदीय सचिव, मुख्यमंत्री बघेल आज दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ
छत्तीसगढ़ में बने 15 संसदीय सचिव, मुख्यमंत्री बघेल आज दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ

रायपुर, राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ में सरकार ने 15 संसदीय सचिव नियुक्ति किए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में संसदीय सचिवों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। संसदीय सचिव की नियुक्ति में भाजपा के बड़े नेताओं को हारने वाले विधायकों को प्राथमिकता दी गई है। सिर्फ दो विधायकों, चिंतामणि महाराज और पारसनाथ राजवाड़े को छोड़कर बाकी पहली बार विधायक बने हैं।

तीन महिला विधायकों को भी मिला संसदीय सचिव बनने का मौका

महिला कोटे से तीन विधायक शकुंतला साहू, अंबिका सिंहदेव और रश्मि आशीष सिंह को मौका मिला है। राजधानी से रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय को तरजीह दी गई है। संसदीय सचिव बनाए गए विधायकों में रायपुर संभाग के पांच, सरगुजा के चार, दुर्ग के तीन, बस्तर के दो बिलासपुर का एक विधायक शामिल है।

गोधन न्याय योजना पर कैबिनेट की मुहर

मुख्यमंत्री निवास पर ही मंगलवार को राज्य कैबिनेट प्रस्तावित है। इसमें गोबर खरीदी की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना पर भी कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके साथ ही संविलियन, पदोन्नति, वेतनवृद्धि समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

यह हैं 15 संसदीय सचिव

रायपुर संभाग विधानसभा-संसदीय सचिव खल्लारी-द्वारिकाधीश यादव महासमुंद-विनोद सेवनलाल चंद्राकर बिलाईगढ़-चंद्रदेव राय कसडोल-शकुंतला साहू रायपुर पश्चिम-विकास उपाध्याय सरगुजा संभाग बैकुंठपुर-अंबिका सिंहदेव सामरी-चिंतामणि महाराज कुनकुरी-यूडी मिंज भटगांव-पारसनाथ राजवाड़े दुर्ग संभाग मोहला-मानपुर-इंदरशाह मंडावी गुंडरदेही-कुंवरसिंह निषाद नवागढ़-गुरूदयाल सिंह बंजारे बिलासपुर संभाग तखतपुर-डॉ. रश्मि आशीष सिंह बस्तर संभाग कांकेर-शिशुपाल सोरी जगदलपुर-रेखचंद जैन।

chat bot
आपका साथी