थरूर के 'चायवाला' पीएम पर भाजपा का पटलवार.. नेहरू को लेकर कही ये बात

त्रिवेदी ने आगे कहा कि सिर्फ दो प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनने से पहले निर्विवाद नेताओं में स्वीकार किए गए।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 06:57 PM (IST)
थरूर के 'चायवाला' पीएम पर भाजपा का पटलवार.. नेहरू को लेकर कही ये बात
थरूर के 'चायवाला' पीएम पर भाजपा का पटलवार.. नेहरू को लेकर कही ये बात

जयपुर, पीटीआई। कांग्रेस नेता शशि थरूर के पीएम मोदी पर दिए 'चायवाला' बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने कहा है कि जवाहर लाल नेहरू सिर्फ सहानुभूति के कारण देश के पहले प्रधानमंत्री बने। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही केवल ऐसे शख्स हैं जो लोगों के समर्थन और बहुमत से प्रधानमंत्री बने जबकि, जवाहर लाल नेहरू सहानुभूति के चलते देश के पहले पीएम बने।' उन्होंने आगे यह भी कहा कि इंदिरा गांधी अपने प्रभुत्व के कारण प्रधानमंत्री बनीं।

त्रिवेदी ने आगे कहा कि सिर्फ दो प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनने से पहले निर्विवाद नेताओं में स्वीकार किए गए। उन्होंने कहा कि ये दुनिया का इकलौता उदाहरण है कि एक व्यक्ति सामान्य परिवार से आता है और प्रधानमंत्री बन जाता है।

नेहरू की वजह से चायवाला बना पीएम : थरूर
गौरतलब है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में शशि थरूर ने पीएम मोदी को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आज अगर एक 'चायवाला' देश का प्रधानमंत्री है, वो नेहरू के कारण ही हैं। क्योंकि पंडित नेहरू ने देश के संस्थानों को इतना मजूबत बनाया कि कोई भी व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का सपना देख सकता है।

बता दें कि शशि थरूर ने जवाहर लाल नेहरू पर एक किताब भी लिखी है। इस किताब का विमोचन मंगलावार को किया गया। इस मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी