कैप्टन ने सिद्धू पर लगाए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का आरोप, भाजपा ने पूछा- सोनिया और राहुल क्यों हैं इस मुद्दे पर चुप

जावडेकर ने कहा कि इसलिए भाजपा की मांग है कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। उन्हें इस मुद्दे पर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। भाजपा पूछना चाहती है कि क्या कांग्रेस पार्टी इन गंभीर आरोपों का संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई करेगी।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:28 PM (IST)
कैप्टन ने सिद्धू पर लगाए राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का आरोप, भाजपा ने पूछा- सोनिया और राहुल क्यों हैं इस मुद्दे पर चुप
जावडेकर ने कहा कि भाजपा की मांग है कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए

नई दिल्ली, एएनआइ। पंजाब में मचे सियासी बवाल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।भाजपा ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज्य कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ राष्ट्र विरोधी आरोपों को गंभीर करार दिया है। भाजपा ने इन आरोपों पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाया है। रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावडेकर ने पूछा कि क्या कांग्रेस अमरिंदर के आरोपों पर संज्ञान लेगी और उसके अनुसार कोई कार्रवाई करेगी।

जावडेकर ने कहा कि पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को देशद्रोही कहा है। यह एक बहुत ही गंभीर आरोप है। भाजपा कांग्रेस से केवल एक ही सवाल पूछ रही है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?

जावडेकर ने कहा कि इसलिए भाजपा की मांग है कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। उन्हें इस मुद्दे पर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए। भाजपा पूछना चाहती है कि क्या कांग्रेस पार्टी इन गंभीर आरोपों का संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई करेगी।

आगे बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिद्धू जिस तरह से पाकिस्तान गए और भारत पर आतंकवादी हमले के बाद पाक सेना प्रमुख बाजवा को गले लगाया, उसका उदाहरण देते हुए कैप्टन अमरिंदर ने सिद्धू को 'देशद्रोही' कहा है। देश ने देखा है और देश के मन में पहले से ही यह मुद्दा था, कल अमरिंदर सिंह ने इसे मुखर कर दिया है।

बता दें कि अमरिंदर सिंह ने अपने और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) प्रमुख सिद्धू के बीच महीनों तक चली खींचतान के बाद शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ये घटनाक्रम 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आया है।

chat bot
आपका साथी