भाजपा सांसदों ने संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए मांगा समर्थन

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की याद दिलाते हुए सभी दलों से इसी तरह की एकजुटता फिर से दिखाने का प्रस्ताव भी दिया।

By Manish NegiEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 09:45 PM (IST)
भाजपा सांसदों ने संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए मांगा समर्थन
भाजपा सांसदों ने संसद में राम मंदिर निर्माण के लिए मांगा समर्थन

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। राम मंदिर निर्माण का मामला सोमवार को संसद में गूंजा। भाजपा सासंदों ने लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए सभी राजनीतिक दलों से हिन्दुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर निर्माण को समर्थन देने की मांग की। सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण की याद दिलाते हुए सभी दलों से इसी तरह की एकजुटता फिर से दिखाने का प्रस्ताव भी दिया।

लोकसभा में शून्यकाल में यह मांग भाजपा सासंद गणेश सिंह ने की। बाद में इसका भाजपा के दूसरे सांसदों ने भी समर्थन किया। भाजपा सासंद ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए हिन्दू समाज 1528 से संघर्षरत है। इससे पहले देश ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर ऐसी ही एकजुटता दिखाई थी। उस समय पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के प्रधानमंत्री थे।

सरदार पटेल की इस पहल का उस समय गांधी जी ने भी समर्थन किया था। उन्होंने इस दौरान सुप्रीम कोर्ट से भी राम जन्मभूमि मामले को लेकर तत्काल सुनवाई शुरू करने की मांग की। साथ ही कहा कि यदि किसी के लिए सुप्रीम कोर्ट रात्रि में भी खुल सकता है तो राम मंदिर का मामला तो करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे में कोर्ट को भी तत्काल निर्णय देने का काम करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी