लोकसभा में भाजपा सांसद की मांग, देश में जल्द लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूनिफॉर्म सिविल कोड

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद अब यह जरूरी है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो और समान नागरिक संहिता लागू की जाए।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 08:54 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 08:54 AM (IST)
लोकसभा में भाजपा सांसद की मांग, देश में जल्द लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूनिफॉर्म सिविल कोड
निशिकांत दुबे ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की मांग।

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति के सदस्य जो धर्मांतरण करते हैं, उन्हें आरक्षण लाभ नहीं दिया जाना चाहिए।

शून्यकाल के दौरान बोलते हुए दुबे ने कहा कि जल्द ही दोनों विधेयकों को लाना चाहिए ताकि देश को बचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक तुष्टिकरण की जांच के लिए इन दोनों विधेयकों को लाना बेहद जरूरी है। अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का एक ट्रेंड चल पड़ा है। इसके कारण एक तो डेमोग्राफी बदलती है दूसरा वोट बैंक की राजनीति एक्टिव होती है।

कोरोना के समय अभी हमने जो देखा, इस देश में अब कंप्लीट पॉपुलेशन कंट्रोल होना चाहिए। वरना पूरी की पूरी डेमोग्राफी बदल जाएगी और देश का लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जाएगा। कई बांग्लादेशी भी यहां के नागरिक बन जाते हैं: जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने के अपने आग्रह पर निशिकांत दुबे, BJP https://t.co/lA7SfFWMwD" rel="nofollow

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2020

दुबे ने कहा कि कई इलाकों में देखने को मिल रहा है कि अनुसूचित जनजाति के लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा है। इसलिए मेरी मांग है कि यह व्यवस्था बनाई जाए कि अनुसूचित जनजाति से धर्मांतरण करने वालों को आरक्षण नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद अब यह जरूरी है कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो और समान नागरिक संहिता लागू की जाए।

जनसंख्या नियंत्रण पर कानून लाने का आग्रह करते हुए दुबे ने कहा कि कोरोना के समय अभी हमने जो देखा, इस देश में अब कंप्लीट पॉपुलेशन कंट्रोल होना चाहिए। वरना पूरी की पूरी डेमोग्राफी बदल जाएगी और देश का लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जाएगा। कई बांग्लादेशी भी यहां के नागरिक बन जाते हैं।

chat bot
आपका साथी