भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 'इस बार भारतीय राजनीति में गिरेंगे तीन विकेट'

उत्तर प्रदेश पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है। इन पांच राज्यों में ज्यादातर में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। गोवा मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस-भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है। हालांकि जहां उत्तर प्रदेश में कांग्रेस करीब 30 साल से सत्ता से बाहर है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 05:39 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 05:39 PM (IST)
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना; बोले- 'इस बार भारतीय राजनीति में गिरेंगे तीन विकेट'
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया फाइल फोटो

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में अगले साल की शुरुआत उत्तर प्रदेश, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है। इन पांच राज्यों में ज्यादातर में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने है। गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में कांग्रेस-भाजपा के बीच मुख्य लड़ाई है। हालांकि जहां उत्तर प्रदेश में कांग्रेस करीब 30 साल से सत्ता से बाहर है, वहीं पंजाब में बीजेपी कभी अकेले सत्ता में नहीं आई है। पंजाब में अभी कांग्रेस सरकार है, इससे पहले भाजपा यहां गठबंधन में सरकार में शामिल थी। अगले साल फरवरी-मार्च में ही इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन सबके बीच देश की नजरें उत्तर प्रदेश के चुनाव पर टिकी है। क्योंकि यहां कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित करने में जुटी है।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की कमान गांधी परिवार की बेटी प्रियंका गांधी को दिया है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं, नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो रही है। अब नेता इसके लिए सोशल साइट्स का भी सहारा लेने लगे हैं। भारत में तेजी से उभरता माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर नेता अपने विचार रखने लगे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कू पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर निशाना साधा है। गौरव भाटिया ने कू करते हुए लिखा, "कांग्रेस के लिए जनता की हैट्रिक...इस बार भारतीय राजनीति में कांग्रेस के गिरेंगे तीन विकेट...1. सोनिया गांधी की संन्यास, 2. राहुल गांधी का वनवास, 3. प्रियंका वाड्रा गांधी बन जाएंगी इतिहास।"

Koo App

कांग्रेस के लिए जनता की हैट्रिक- ” इस बार भारतीय राजनीति में कांग्रेस के गिरेंगे तीन विकेट।” 1. सोनिया गांधी की संन्यास 2. राहुल गांधी का वनवास 3. प्रियंका वाड्रा गांधी बन जाएंगी इतिहास गौरव भाटिया राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

View attached media content - Gaurav Bhatia (@gauravbhatia) 15 Nov 2021

बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर ये तीनों यानि (गांधी परिवार) काफी एक्टिव हो गए हैं। इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान खुद प्रियंका गांधी संभाल रही हैं। जिसे लेकर अब बाकी दल उनपर हमलावर हो गई हैं। चुनाव को लेकर लगातार नेता एक-दूसरे पर सियासी तंज कस रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने सलमान खुर्शीद की नई किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा ने सलमान खुर्शीद पर हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने आजादी के बाद से हिंदू मुस्लिम की राजनीति की। भाटिया ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यकों की भावनाओं को कुचलने का काम किया जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हिंदू समाज बेहद संवेदनशील और सहिष्णु है लेकिन किसी राजनीतिक दल को यह हक नहीं है कि वह हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करें। गौरव भाटिया ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव अगले साल है। उसका सूपड़ा साफ होने वाला है। ध्रुवीकरण कैसे किया जाए, कांग्रेस इसके जरिए यही चाहती है।

chat bot
आपका साथी