जाति और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारने वाली एकमात्र पार्टी है 'भाजपा' : नड्डा

भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने युवाओं को परिवर्तन का उत्प्रेरक बताया और कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 02:28 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 04:35 AM (IST)
जाति और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारने वाली एकमात्र पार्टी है 'भाजपा' : नड्डा
जाति और तुष्टीकरण की राजनीति को नकारने वाली एकमात्र पार्टी है 'भाजपा' : नड्डा

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है जिसने जाति, भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP President JP Nadda ) ने मंगलवार को यह बात कही। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की पहली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने युवाओं को परिवर्तन का उत्प्रेरक बताया और कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यो की सराहना की।

आज @BJYM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा, जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के लाभ को जनता तक पहुंचाने, युवा शक्ति को संगठित कर उनकी क्षमता को राष्ट्र के विकास में लगाने जैसे सभी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। pic.twitter.com/rau05CQ8io

— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) October 5, 2021

शीर्ष नेताओं के बैठक को किया संबोधित 

भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। भाजपा की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नड्डा ने भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की कोरोना महामारी के कठिन समय के दौरान उनके नेतृत्व के लिए सराहना की। नड्डा ने कहा कि संकट के समय में जब दूसरे राजनीतिक संगठन आइसोलेशन में चले गए थे, 'हमारे भाजयुमो कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लोगों की मदद कर रहे थे।' इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जिसने जाति, भाई-भतीजावाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारा है।

पार्टी के महासचिव (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उसकी विचारधारा का वाहक है। उन्होंने युवा सदस्यों से संगठन के लिए काम करने को कहा। उन्होंने कहा, 'हम सभी अपनी विचारधारा के पथ पर सह-यात्री हैं। जब विचारधारा के वाहक होते हैं, तो हमारे संगठन की विचारधारा पीछे छूटने का कोई कारण नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि युवा मोर्चा में अन्य दलों के विपरीत वास्तविक युवाओं का होना महत्वपूर्ण है।

chat bot
आपका साथी