सिंघु बार्डर हत्या पर भाजपा का सवाल, क्या तालिबानी मानसिकता के साथ खड़ी है कांग्रेस

शुक्रवार को सिंघु सीमा के पास किसानों के विरोध स्थल पर पुलिस बैरिकेड्स पर एक व्यक्ति का हाथ और पैर कटा हुआ शव मिला था। युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:01 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:39 AM (IST)
सिंघु बार्डर हत्या पर भाजपा का सवाल, क्या तालिबानी मानसिकता के साथ खड़ी है कांग्रेस
अराजक तत्व किसानों को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं: भाजपा

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी ने सिंघु बार्डर पर दलित युवक की हुई निर्मम हत्या को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने सवाल पूछा कि क्या विपक्षी दल सिंघु बार्डर पर हुई हत्या की 'तालिबानी मानसिकता' के साथ खड़ा है। इसके साथ ही भाजपा ने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक को 'परिवार बचाओ कार्य समिति' करार दिया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सिंघु बार्डर पर हुई हत्या पर प्रतिक्रिया नहीं देने के लिए सीडब्ल्यूसी की भी आलोचना करते हुए यह सवाल किया कि क्या विपक्षी दल हत्या के पीछे तालिबानी मानसिकता के साथ खड़ा था। अराजक तत्व किसानों को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सिंघु बार्डर पर जो हुआ वह हम सभी ने देखा है। एक दलित भाई की बेरहमी से हत्या की जाती है। ये अराजक तत्व हैं जो किसानों के कंधों पर अपनी बंदूकें रखकर राजनीतिक रोटी पका रहे हैं।'

उनकी यह टिप्पणी राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के समापन के बाद आई। भाटिया ने कहा, 'कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बाद जी-23 नेताओं के समूह की बार-बार मांग के बाद बैठक बुलाई गई थी, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष की शुरुआती टिप्पणी के बाद यह साफ हो गया कि इस बैठक का उद्देश्य कांग्रेस के भीतर आंतरिक कलह, नेतृत्व की विफलताएं थीं।'

राहुल गांधी के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष पद से हटने के बाद 2019 के आम चुनावों में चुनावी हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बाद सोनिया गांधी को CWC द्वारा अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया था। गौरव ने आगे कहा कि यह कहना भी गलत नहीं होगा कि यह सीडब्ल्यूसी यानी कांग्रेस वर्किंग कमेटी कम है और पीबीडब्ल्यूसी यानी परिवार बचाओ वर्किंग कमेटी है।

भाजपा प्रवक्ता ने भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत की खिंचाई करते हुए कहा, ''उन्होंने कहा है कि आयोजकों की कोई जिम्मेदारी नहीं है। देश की जनता पूछ रही है कि अगर आप प्रदर्शन करते हैं और तिरंगे का अपमान करते हैं, राजकता फैलती है, एक दलित युवक की हत्या की जाती है तो प्रदर्शन कर रहे आयोजकों की क्या जिम्मेदारी है?

शुक्रवार को सिंघु सीमा के पास किसानों के विरोध स्थल पर पुलिस बैरिकेड्स पर एक व्यक्ति का हाथ और पैर कटा हुआ शव मिला था। युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के गांव चीमा खुर्द निवासी लखबीर सिंह के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी