भाजपा ने की दिल्ली सहित कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

आदेश कुमार गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 04:00 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 04:18 PM (IST)
भाजपा ने की दिल्ली सहित कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा
भाजपा ने की दिल्ली सहित कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा

नई दिल्ली, एएनआई।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने दो और राज्यों में नये भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति की है। आदेश कुमार गुप्ता को मनोज तिवारी की जगह दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया, विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए तथा एस. तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा का प्रदेश अध्य्क्ष नियुक्त किया गया।

दिल्ली में मनोज तिवारी को हटाकर भाजपा ने जिसे दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है उनका नाम आदेश गुप्ता है। आदेश गुप्ता एक साल पहले तक नॉर्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। माना जा रहा है कि भाजपा ने यह चेहरा व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिए आगे किया है। मनोज तिवारी को हटाकर भाजपा ने जमीनी और दिल्ली से जुड़े नेता को अध्यक्ष बनाया है, जिसकी मांग काफी वक्त से चल रही थी। 

वहीं छत्तीसगढ़ में पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष को लेकर तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की ओर से यह पत्र जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी