अटकलों के बीच फिर एक साथ दिखी भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की जोड़ी

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रविवार को स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से बलरामपुर जिले के आरागाही हवाईपट्टी पहुंचे। वहां से वे बलरामपुर में मुख्यमंत्री बघेल के साथ विकास व निर्माण कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेकर जनसभा को संबोधित किया।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 13 Dec 2020 08:18 PM (IST) Updated:Sun, 13 Dec 2020 08:18 PM (IST)
अटकलों के बीच फिर एक साथ दिखी भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव की जोड़ी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव साथ-साथ नजर आए

 अंबिकापुर, राज्‍य ब्‍यूरो। तमाम चर्चाओं के बीच बलरामपुर और सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव साथ-साथ नजर आए। बलरामपुर जिले को 271.60 करोड़ के विकास व निर्माण कार्यो की सौगात देने के दौरान दोनों मंच पर एकसाथ थे। यहां से दोनों हेलिकाप्टर से सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम गगोली स्थित हाईस्कूल मैदान पहुंचे और एक ही वाहन में विधायक डा. प्रीतम राम के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। 

बलरामपुर में किया मंच साझा, दी 271 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर धान खरीदी सहित शासन की दूसरी योजनाओं को लेकर चर्चा की। देर शाम मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री भी अंबिकापुर पहुंचे। सोमवार को दोनों का सरगुजा में व्यस्त कार्यक्रम है। धान खरीदी, गौठान, उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री 574 करोड़ के विकास व निर्माण कार्यो की सौगात देने के बाद कैबिनेट मंत्री सिंहदेव के साथ सूरजपुर के लिए रवाना होंगे।

रघुनाथनगर व चांदो बनेगा तहसील 

बलरामपुर की जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर व चांदो को नया तहसील बनाने की घोषणा की। सरगुजा संभाग की सड़कों पर विशेष फोकस करते हुए इसके लिए वृहद कार्य शुरू कराने की बात कही। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उमेश पटेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, विधायक बृहस्पति सिंह उपस्थित रहे।

दिल्ली से सीधे बलरामपुर पहुंचे सिंहदेव

मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रविवार को स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से बलरामपुर जिले के आरागाही हवाईपट्टी पहुंचे। वहां से वे बलरामपुर में मुख्यमंत्री बघेल के साथ विकास व निर्माण कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेकर जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से संभाग के दौरे पर हैं।

chat bot
आपका साथी