भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, तीन को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Assam Congress इस साल हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए रिपुन बोरा ने पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके दो महीने बाद भूपेन बोरा को असम कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:23 PM (IST)
भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, तीन को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
भूपेन बोरा को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, तीन को मिली कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, एएनआइ/पीटीआइ। कांग्रेस ने भूपेन बोरा को असम प्रदेश की कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही राणा गोस्वामी, कमलाख्या डे पुरकायष्ठ और जाकिर हुसैन सिकदर को राज्य में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  रिपुन बोरा को अध्यक्ष पद से हटाक भूपेन बोरा को कमान सौंपी गई है।

जानकारी के मुताबिक, 'इस साल हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए रिपुन बोरा ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके दो महीने बाद भूपेन बोरा को असम कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।' वहीं, पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपने के बाद रिपुन बोरा और राणा गोस्वामी को एआईसीसी सचिवों के उनके वर्तमान पदों से मुक्त कर दिया है।

इसके अलावा नियुक्ति में लोकेन सिंह को तत्काल प्रभाव से मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जब तक कि एक पूर्णकालिक प्रमुख का नाम नहीं तय किया जाता। साथ ही, पार्टी ने आर्य कुमार ज्ञानेंद्र को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य आयोजक के रूप में नामित किया।

chat bot
आपका साथी