बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी

भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि संतों और वीरों की भूमि पर अब तो राम बनना ही होगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:37 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:37 AM (IST)
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने की आपत्तिजनक टिप्पणी
भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भोपाल, राज्य ब्यूरो। भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बगैर उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि संतों और वीरों की भूमि पर अब तो राम बनना ही होगा। इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव (मीडिया) केके मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश में लोकतंत्र की सीता का अपहरण करने पर वे कुछ कहतीं तो बेहतर होता। प्रज्ञा सिंह ने बंगाल में हिंसा की घटनाओं को लेकर ट्वीट कर कहा कि बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार.. अब टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी, बस यही उपाय हैं। इस पर पलटवार करते हुए केके मिश्रा ने कहा कि कोरोना के कहर से लाशों के ढेर से बेखबर प्रज्ञा सिंह अचानक प्रकट हुई। वह भी बंगाल व ममता बनर्जी को लेकर। वह वहां राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही हैं। वह यह बतातीं कि भोपाल में कितनी मौतें हुई तो बेहतर होता।

मुमताज लोकतंत्र,हिंदुओं @BJP4Bengal के कार्यकर्ताओं की निर्मम,हत्या,बलात्कार

हे कलंकिनी..बस्स्स्

शठे शाठ्यम समाचरेत,टिट फॉर टैट करना ही होगा।राष्ट्रपति शासनऔर NRCबस यही उपाय हैं।संतोऔर वीरोंकी भूमि पर ताड़का का शासन हो गया।अबतो "राम" बनना ही होगा।

जय श्री राम @BJP4India @RSSorg— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) May 5, 2021

विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

पिछले दिनों भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस द्वारा चीन के मामले में खड़े किए जा रहे सवाल पर मीडिया से कहा कि विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा कोई भी व्यक्ति राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। चाणक्य ने कहा था कि इस भूमि का पुत्र ही देश की रक्षा कर सकता है। यहां साध्वी का इशारा सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर था। 

दिग्विजय सिंह पर साधा था निशाना 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर साधते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की ओर से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जाकिर नाइक से समर्थन मांगने के बयान में कोई सत्यता नहीं है। जिसने भगवा को आतंकवाद कहा, भोपाल की जनता ने उसे सजा दे दी।

chat bot
आपका साथी