राहुल गांधी ने असम-मिजोरम संघर्ष पर जताया दुख, केंद्र पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप

असम-मिजोरम झड़पों (Assam-Mizoram clashes) में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर लोगों के जीवन में नफरत और अविश्वास बोने का आरोप लगाया। खुनी संघर्ष में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 01:06 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 01:06 PM (IST)
राहुल गांधी ने असम-मिजोरम संघर्ष पर जताया दुख, केंद्र पर लगाया नफरत फैलाने का आरोप
कांग्रेस ने राज्यसभा में असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर चर्चा की मांग की है।

नई दिल्ली, एएनआइ। हाल ही में असम-मिजोरम झड़पों में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र पर लोगों के जीवन में नफरत और अविश्वास बोने का आरोप लगाया। असम-मिजोरम में हुई खुनी संघर्ष में 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, 'मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ठीक हो जाएंगे। लोगों के जीवन में नफरत और अविश्वास बोकर गृह मंत्री ने एक बार फिर देश को विफल कर दिया है। भारत अब इसके भयानक परिणाम भुगत रहा है।

Heartfelt condolences to the families of those who’ve been killed. I hope the injured recover soon.

HM has failed the country yet again by sowing hatred and distrust into the lives of people. India is now reaping its dreadful consequences. #AssamMizoramBorder pic.twitter.com/HJ3n2LHrG8

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 27, 2021

सीमा संघर्ष पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को इस समस्या का हल निकालने के लिए पहले से ही कहना चाहिए था कि ये अंतरराष्ट्रीय सीमा का मामला नहीं है बल्कि प्रांतीय सीमा का मामला है अगर वो इस मामले को पहले हल करते तो ये घटना टल सकती थी। कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने मंगलवार को राज्यसभा में असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर चर्चा की मांग की है।

वहीं, दूसरी तरफ सीमा विवाद को लेकर असम और मिजोरम के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद कांग्रेस ने जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया है। कमेटी को मामले की रिपोर्ट कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंपने को कहा गया है।

असम के भाजपा विधायक कौशिक राय मंगलवार को हिंसा में घायल लोगों से सिलचर मेडिकल कॉलेज में मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सोमवार को कहा कि मिजोरम के साथ गोलीबारी में असम पुलिस के छह जवानों की मौत हुई है और तीन से चार नागरिकों सहित कम से कम 40 लोग घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य मंत्री पीयूष हजारिका को सीमा क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी