हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र, कल दोपहर 12 बजे मंत्रिमंडल के साथ लेंगे शपथ

हिमंत बिस्वा सरमा चुने गये विधायक दल के नेता। बनेंगे असम के अगले मुख्यमंत्री। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गुवाहाटी में आज होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक से ठीक पहले सौंपा अपना इस्तीफा।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 12:31 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 06:41 PM (IST)
हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल को सौंपा समर्थन पत्र, कल दोपहर 12 बजे मंत्रिमंडल के साथ लेंगे शपथ
हिमंत बिस्वा सरमा चुने गये भाजपा विधायक दल के नेता। (फोटो: एएनआइ)

गुवाहाटी, एएनआइ। असम में मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। हिमंत बिस्वा सरमा को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। वह असम के अगले मुख्यमंत्री होंगे। हिमंत बिस्वा सरमा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। असम भाजपा के अध्यक्ष रंजीत दास ने बताया कि हिमंत बिस्वा सरमा ने एजीपी और यूपीपीएल से समर्थन पत्र के साथ असम के राज्यपाल को पत्र सौंप दिया है। उसके बाद राज्यपाल ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि हिमंत बिस्वा सरमा को सीएम नियुक्त किया गया है। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा को असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। असम में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले ही सर्बानंद सोनोवाल ने अपना इस्तीफा दिया। मुख्यमंत्री पद की रेस में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंता बिस्व सरमा को पहले से ही आगे बताया जा रहा था। 

Assam | Himanta Biswa Sarma elected as the leader of the BJP legislative party in Assam: Union Minister & BJP leader Narendra Singh Tomar pic.twitter.com/Ati3guvJW3— ANI (@ANI) May 9, 2021

कल दोपहर 12 बजे मंत्रिमंडल लेगा शपथ

हिमंत बिस्व सरमा ने भी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बताया कि वह सोमवार अपराह्न 12 बजे मंत्रिमंडल के साथ शपथ लेंगे।

Assam's new Cabinet will take oath at 12 noon tomorrow: Himanta Biswa Sarma, leader of state BJP legislative party https://t.co/j01KcQacIb" rel="nofollow pic.twitter.com/md7FstzTgg— ANI (@ANI) May 9, 2021

कल हुई थी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात

सर्बानंद सोनोवाल और हेमंत बिस्वा को भाजपा आलाकमान ने मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया था। दोनों नेताओं की कल दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी हुई थी, जहां असम के नए मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर लंबी वार्ता चली। शनिवार को दोनों नेताओं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के बीच चार घंटे से अधिक समय तक तीन दौर की बातचीत हुई। नड्डा के आवास पर हुईं इन बैठकों में पहले दो दौर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोनोवाल और सरमा से अलग-अलग मुलाकात की।

नरेंद्र सिंह तोमर और अरुण सिंह बने केंद्रीय पर्यवेक्षक

असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह को नामित किया था। इसके अलावा पार्टी के संसदीय बोर्ड ने तमिलनाडु विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। जबकि बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 

chat bot
आपका साथी