असम भाजपा अध्यक्ष ने कहा- दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा मुख्यमंत्री पर निर्णय

असम में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए दो दिन बीत चुका है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है लेकिन इसके बावजूद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 01:59 AM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 01:59 AM (IST)
असम भाजपा अध्यक्ष ने कहा- दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में होगा मुख्यमंत्री पर निर्णय
असम विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला है स्पष्ट बहुमत।

गुवाहाटी, प्रेट्र। असम में विधानसभा चुनाव का परिणाम आए दो दिन बीत चुका है। भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को विधानसभा में स्पष्ट बहुमत मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। अलबत्ता, असम भाजपा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने मंगलवार को इतना जरूर कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल या वरिष्ठ मंत्री हिमंता बिस्व सरमा में किसी एक को राज्य का कमान सौंपा जाएगा।

मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा

उन्होंने कहा कि राज्य के अगले मुख्यमंत्री का फैसला दिल्ली में होने वाली पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। पार्टी एक पर्यवेक्षक को भेज रही है, जो संसदीय बोर्ड को अपना फीडबैक देगा।

असम भाजपा अध्यक्ष ने कहा- सोनोवाल या सरमा में से कोई मुख्यमंत्री होंगे

संवाददाताओं से बात करते हुए दास ने कहा, सोनोवाल या सरमा, इन्हीं दोनों में से कोई मुख्यमंत्री होंगे। हर आदमी इस बात को जानता है। मैं अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वे कुछ धैर्य रखें। हालांकि, संसदीय बोर्ड ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया है, तो मुझे लगता है कि एक या दो दिनों में पर्यवेक्षक असम पहुंच जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर की गुवाहाटी यात्रा स्थगित

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व के मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन उनकी यात्रा स्थगित हो गई है। भाजपा के उपाध्यक्ष और पार्टी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा ने सोमवार को सोनोवाल और सरमा के साथ अलग-अलग मुलाकात की थी, लेकिन इंतजार कर रहे पत्रकारों को उन्होंने बैठक के नतीजे के बारे में कुछ नहीं बताया।

भाजपा ने चुनाव में मुख्यमंत्री के तौर पर किसी को भी पेश नहीं किया था

चुनाव से पहले इस तरह की अटकलें थीं कि यदि असम में भाजपा को चुनावी सफलता मिलती है तो सरमा को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। हालांकि, पार्टी ने 2016 की तरह किसी के नाम का एलान नहीं किया। पिछले विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को भाजपा ने मुख्यमंत्री के तौर पर पेश किया था।

chat bot
आपका साथी