केंद्रीय मंत्री ने कहा- रहने के लिहाज से देश में सबसे अच्छा है आंध्र प्रदेश

अमृत के तहत देश भर के 24 लाख घरों को पाइप से पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जा चुकी है।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 10:14 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 10:15 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री ने कहा- रहने के लिहाज से देश में सबसे अच्छा है आंध्र प्रदेश
केंद्रीय मंत्री ने कहा- रहने के लिहाज से देश में सबसे अच्छा है आंध्र प्रदेश

नई दिल्ली, प्रेट्र। आंध्र प्रदेश को रहने के लिहाज से देश में सबसे अच्छा राज्य माना गया है। कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) के तहत इज ऑफ लिविंग इंडेक्स सूची में इस राज्य को शीर्ष स्थान पर रखा गया है। इसके बाद सूची में ओडिशा और मध्य प्रदेश का स्थान है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शहरी विकास मंत्रालय ने जारी की ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स की सूची

इज ऑफ लिविंग इंडेक्स पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रसार कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इंडेक्स सभी शहरों को शहरी योजना एवं प्रबंधन में परिणाम आधारित रुख अपनाने की तरफ प्रेरित करेगा। इससे शहरों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मंत्रालय के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश को अमृत के तहत बेहतर प्रदर्शन करने वाला राज्य माना गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जून 2015 में लांच अमृत का लक्ष्य शहरी क्षेत्रों में लोगों के जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए सीवेज नेटवर्क, जलापूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना है। पुरी ने कहा, 'इज ऑफ लिविंग इंडेक्स शहरों में उनकी शक्ति, कमजोरी, अवसर और खतरे का 360 डिग्री आकलन में सहायता की मांग करता है।'

उन्होंने कहा कि यह प्रयास भारत के टिकाऊ शहरीकरण की दिशा में प्रमाण आधारित योजना और कार्यान्वयन को प्रोत्साहन देने का लक्ष्य हासिल करने में मील का पत्थर साबित हुआ है। पिछले महीने तक अमृत के तहत देश भर के 24 लाख घरों को पाइप से पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जा चुकी है। 

chat bot
आपका साथी