अंबिका सोनी ने ठुकराया कांग्रेस आलाकमान का प्रस्ताव, पंजाब का सीएम बनने से किया इनकार

कांग्रेस की अनुभवी नेता और गांधी परिवार की करीबी अंबिका सोनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की पेशकश के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 01:22 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 01:43 PM (IST)
अंबिका सोनी ने ठुकराया कांग्रेस आलाकमान का प्रस्ताव, पंजाब का सीएम बनने से किया इनकार
मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगी।

नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने पार्टी आलाकमान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की पेशकश के प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक अंबिका सोनी ने कहा है कि वह मुख्यमंत्री पद के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करना चाहती हैं। हालांकि, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक सोनी के इनकार पर फैसला नहीं लिया है।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस की अनुभवी नेता और गांधी परिवार की करीबी सोनी ने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। सोनी का नाम इसलिए सीएम पद के लिए आया है, क्योंकि वह पार्टी की सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों ही सोनी का बहुत सम्मान करते हैं।

#WATCH "I've declined the offer (to be the next Punjab CM)...I believe #Punjab CM face should be a Sikh," says Congress MP Ambika Soni in Delhi pic.twitter.com/xPuPv9hvug

— ANI (@ANI) September 19, 2021

सूत्रों ने आगे बताया कि चंडीगढ़ गए पर्यवेक्षक सभी विधायकों से लिखित में राय ले रहे हैं। इससे पहले विधायकों की मौखिक राय ली गई थी, लेकिन सभी विधायकों को इस पर लिखित रूप में देने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने कहा कि विधायकों के विचारों से कांग्रेस आलाकमान को अवगत कराया जाएगा और अंतिम निर्णय जल्द से जल्द लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवारों की अटकलों के बावजूद अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही करेगी। वर्तमान में पर्यवेक्षक अजय माकन, हरीश रावत, हरीश चौधरी और नवजोत सिंह सिद्धू चंडीगढ़ के एक होटल में विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पार्टी विधायकों की बैठक से पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सीएलपी ने शनिवार को सर्वसम्मति से कैप्टन अमरिंदर सिंह के पद छोड़ने के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री को नामित करने के लिए कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को शक्ति देने का प्रस्ताव पारित किया।

chat bot
आपका साथी