दिल्ली में एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस शुरु, देश-विदेश से जुटे 2000 से अधिक कृषि वैज्ञानिक

एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस की शुरुआत बुधवार को हो गई, जिसमें हिस्सा लेने के लिए देश विदेश के दो हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक हिस्सा लेने के लिए पहुंच गये हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 08:34 PM (IST)
दिल्ली में एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस शुरु, देश-विदेश से जुटे 2000 से अधिक कृषि वैज्ञानिक
दिल्ली में एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस शुरु, देश-विदेश से जुटे 2000 से अधिक कृषि वैज्ञानिक

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस की शुरुआत बुधवार को हो गई, जिसमें हिस्सा लेने के लिए देश विदेश के दो हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक हिस्सा लेने के लिए पहुंच गये हैं। इसमें कृषि क्षेत्र में घटते प्राकृतिक संसाधनों और बढ़ती आबादी के बीच सामंजस्य बैठाना बड़ी चुनौती है। केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने साइंस कांग्रेस को वैश्विक कुंभ की संज्ञा दी।

उद्घाटन करने के बाद कृषि मंत्री सिंह ने कहा कि हम वैश्विक ग्राम की अवधारणा में विश्वास करते हैं। इस सम्मेलन के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के ज्ञान के नतीजों का मंथन किसानों और मानवता के कल्याण के लिए अत्यधिक खास होगा। सिंह ने कहा कि सरकार ने खेती के लिए पुनरोद्धार के साथ साथ किसानों की समृद्धि के लिए कई अभिनव व्यावहारिक कदम उठाये हैं। सिंह ने कहा कि किसानों की आजीविका सुरक्षा और कल्याण को सरकार प्राथमिकता देती है।

किसानों की आय दोगुनी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सरकार ने किसानों की सुनिश्चित आय के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान (पीएम-किसानन) जैसी नई योजना की शुरुआत की है। इसका लाभ देश के 12 करोड़ किसानों को मिलेगा। कृषि क्षेत्र आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने कृषि संपदा योजना से कुशल आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन के साथ आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण संभव हो सकेगा।

इससे पहले 14वें कृषि साइंस कांग्रेस के संयोजक डाक्टर एके सिंह ने इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का स्वागत करने के साथ चार दिवसीय कार्यक्रम का विस्तार से ब्यौरा दिया। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान एकेडमी के चेयरमैन डाक्टर पंजाब सिंह ने बताया कि इसमें 17 देशों के दो हजार से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। 'कृषि में क्रांति के लिए नवाचार' विषय पर कुल 32 तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें सभी पक्षों की बातें रखी जाएंगी, जिसके बाद तैयार सिफारिशें सरकार को सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमने कृषि के समक्ष पैदा हुई चुनौतियों को स्वीकार किया है, जिसके निराकरण के लिए साइंस कांग्रेस में कारगर उपाय सुझाए जाने की संभावना है।

आइसीएआर के महानिदेशक डाक्टर त्रिलोचन महापात्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरुप किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य समय से पहले प्राप्त कर लिये जाने की संभावना है। खाद्य सुरक्षा के बाद अब पौष्टिक सुरक्षा की चुनौती को पाना हमारा लक्ष्य है। घटते प्राकृतिक संसाधनों और बढ़ती आबादी के बीच सामंजस्य बैठाना वैज्ञानिकों के समक्ष बड़ी चुनौती है। राज्यों के साथ प्राइवेट सेक्टर को भी आगे आना होगा।

chat bot
आपका साथी