Election Result 2019: नेहरू और इंदिरा के बाद दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी

जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरे प्रधानमंत्री होंगे जो केंद्र में दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 05:39 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 03:47 PM (IST)
Election Result 2019: नेहरू और इंदिरा के बाद दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी
Election Result 2019: नेहरू और इंदिरा के बाद दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी

नई दिल्‍ली, पीटीआइ। Lok Sabha Election 2019 Result मौजूदा लोकसभा चुनावों में भाजपा ने अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 303 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) और इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के बाद नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) तीसरे प्रधानमंत्री होंगे जो केंद्र में दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। जवाहरलाल नेहरू ने साल 1951-52 के दौरान देश के पहले लोकसभा चुनाव में लगभग तीन-चौथाई सीटों के साथ जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्‍होंने साल 1957 और 1962 के लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ वापसी की थी।

आजाद भारत के चुनावी इतिहास में पहले लोकसभा चुनाव को एक खास रिकॉर्ड के लिए भी जाना जाता है। साल 1951 में मतदान अक्टूबर 1951 से फरवरी 1952 तक पांच महीने तक चला था। साल 1951 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस देश की सबसे बड़ी पार्टी थी। फ‍िर भी भारतीय जन संघ, किसान मजदूर प्रजा पार्टी जैसे दल आकार लेने लगे थे। 1951-52 के पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 489 सीटों में से 364 पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 45 फीसदी मतों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।

इसके बाद साल 1957 के लोकसभा चुनाव में जवाहरलाल नेहरू 371 सीटों पर जीत के साथ एकबार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हुए। हालांकि उनके सामने चुनौतियां कम नहीं थीं। एक ओर  1955 में आए हिंदू मैरिज एक्‍ट (Hindu Marriage Act) को लेकर दक्षिण पंथियों में सरकार के प्रति भारी नाराजगी थी तो दूसरी ओर देश भाषाओं के झगड़े को लेकर जूझ रहा था। यही नहीं खाद्य असुरक्षा (food insecurity) के मुद्दे पर भी देश पर भी सियासी गर्मी चरम पर थी। 

इसके बावजूद कांग्रेस के वोट शेयर में भारी इजाफा देखा गया था। यह साल 1951-52 के लोकसभा चुनावों में 45 फीसदी से बढ़कर 1957 में 47.78 फीसदी हो गया था। इसके बाद 1962 के लोकसभा चुनावों में भी जवाहरलाल नेहरू ने 494 में से 361 सीटों पर जीत दर्ज की थी। आजादी के 20 वर्षों बाद सन 1967 में कांग्रेस के दबदबे को तगड़ा झटका लगा था। तब छह राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पहली बार हार गई थी।   

इसके बाद साल 1967 के लोकसभा चुनावों में जवाहरलाल नेहरू की पुत्री श्रीमति इंदिरा गांधी ने 520 सीटों में से 283 पर जीत दर्ज कर के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। आम चुनावों में यह इंदिरा की पहली बड़ी जीत थी। इसके बाद 1971 के लोकसभा चुनावों में उन्‍होंने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। इस चुनाव में उन्‍हें 352 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया था। इसके बाद साल  2014 के आम चुनावों में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी